एशियाई बाजारों में सुधार की बयार देखने को मिली है। वजह है अमेरिका में रोजगार के आंकड़े, जो आज देर राज पेश किए जाएंगे।
हेंगसेंग 36 अंकों की मजबूती के साथ 17,254 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्कई भी 50 अंक चढ़कर 9,436 के स्तर पर चल रहा है।
स्ट्रेट्स टाइम्स भी 21 अंक (1 फीसदी) चढ़कर 2,262 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सियोल कंपोजिट भी 5 अंक ऊपर 1,406 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ताइवान का संवेदी सूचकांक 6,574 के स्तर पर स्थिर है।
हालांकि, शंघाई कंपोजिट अब भी लाल निशान के नीचे चल रहा है। यह दो अंक नीचे 2,596 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
