Skip to content
  मंगलवार 21 मार्च 2023
Trending
March 21, 2023भारत को निर्यात से मिलती राहत की गुंजाइशMarch 21, 2023वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इ​क्विटी पर कर बोझ घटाने का हो रहा विचारMarch 21, 2023MahaRERA 2023: महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी डीलर की बढ़ी मुश्किलें, रियल एस्टेट एजेंट बनने के लिए पास करनी होगी MahaRERA की परीक्षाMarch 21, 2023Liquor policy : महाराष्ट्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाएगा मुखबिरों का नेटवर्कMarch 21, 2023क्या मार्च की चमक बरकरार रख पाएगा बाजार? जानें क्या है विश्लेषकों की रायMarch 21, 2023Delhi Metro की इस लाइन पर कल से 100 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रोMarch 21, 2023जजीरा एयरवेज को अन्य जीसीसी देशों से न जोड़ें नियामक: रोहित रामचंद्रनMarch 21, 2023ज्यादा नए ​निवेशक नहीं जोड़ सके म्युचुअल फंड, पिछले साल के मुकाबले करीब 60 लाख का अंतरMarch 21, 2023BOB समर्थित इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस का IPO सेबी से मंजूरMarch 21, 2023Tata Motors Price Hike: 1 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे टाटा के कमर्शियल व्हीकल्स, जानिए क्या है कारण?
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  बाजार  आने वाले समय में व्यापक बनी रहेगी बाजार की तेजी
बाजार

आने वाले समय में व्यापक बनी रहेगी बाजार की तेजी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —September 18, 2021 6:41 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अगले कुछ हफ्तों में होने वालीअमेरिकी फेडरल रिजर्व और भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक से पहले बाजार एकतरफा बढ़ रहा है। बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी संपत रेड्डी ने पुनीत वाधवा को दिए साक्षात्कार में कहा, हमें लगता है कि बढ़ते बाजार में मुनाफावसूली की स्वाभाविक प्रक्रिया देखने को मिलेगी, लेकिन बहुत बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है जब तक कि फेडरल रिजर्व और आक्रामक कदम न उठा ले। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश…
साल 2021 की बाकी अवधि के लिए बाजार को लेकर आपका क्या नजरिया है?

वैश्विक स्तर पर अतिरिक्त नकदी और उदार ब्याज दरों को देखते हुए बाजार को लेकर हम आशावादी हैं। महामारी से पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बकाया बैलेंस शीट का आकार दिसंबर 2019 में 4.2 लाख करोड़ डॉलर का था, जो दोगुना होकर 8.3 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। इसी तरह महामारी से पहले यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैलेंस शीट का आकार 4.7 लाख करोड़ यूरो का था, जो अब 8.2 लाख करोड़ यूरो हो गया है। यह नकदी उच्च जोखिम वाले परिसंपत्ति वर्गों (भारत जैसी उभरती इक्विटी समेत) को सहारा दे रही है। हमें लगता है कि चढ़ते बाजार में मुनाफावसूली की स्वाभाविक प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन बहुत ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है जब तक कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व और आक्रामक न हो जाए।
क्या बाजार अगले कुछ महीनों में और ध्रुवीकृत हो जाएगा?

हम बाजार की तेजी का स्तर और व्यापक होते हुए देख रहे हैं और लार्जकैप की ओर भी रुझान दिख रहा है, जो पहले नहीं था। एक साल में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स के मुकाबले निफ्टी का कमजोर प्रदर्शन करीब 25 फीसदी रहा है, वहीं पिछले तीन महीने में यह करीब 2 फीसदी रहा, जो संकेत देताहैकि हालिया तेजी में लार्जकैप की भागीदारी हुई है। हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगा और जो सेक्टर छूट गए थे वे भी भागीदारी करेंगे। इसकी वजह यह है कि कोविड से जुड़ी अनिश्चितता का बड़ा हिस्सा अब पीछे छूट गया है और निवेशकों का आत्मïिवश्वास बढ़ रहा है।
आपकी राय में यहां से कौन से क्षेत्र तेजी की अगुआई करेंगे?

हाल में बैंंकिंग क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा है और 6 महीने का रिटर्न करीब 2 फीसदी रहा जबकि निफ्टी-500 इंडेक्स का करीब 17 फीसदी। इसकी मुख्य वजह पहली तिमाही में अनुमान से ज्यादा गैर-निष्पादित आस्तियां हैं। हमें उम्मीद है कि यह क्षेत्र अपना योगदान देना शुरू करेगा क्योंकि हमें लगता है कि एनपीए का दबाव घटेगा।
क्या आप अपने पोर्टफोलियो के किसी एक क्षेत्र की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं?

हम पूरी तरह से निवेशित बने हुए हैं और बेहतर मौके पर निवेश के लिए हमारे पास नकदी का स्तर करीब 5 फीसदी पर सीमित है। हम व्यापक बाजार के संकेतों मसलन आय की रफ्तार, मूल्यांकन व नकदी के मानकों पर नजर रखे हुए हैं और हमारा इरादा पोर्टफोलियो के प्रबंधन को लेकर फुर्तीला बने रहने का है। अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ बाजार में तेजी का आधार व्यापक बना रहेगा। हालांकि  हम आईटी व मेटल जैसे क्षेत्रों पर ओवरवेट बने हुए हैं। 
वाहन क्षेत्र के शेयरों पर आपका क्या रुख है?

विभिन्न विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर हमारा मानना है कि यह स्थिति छह महीने बनी रहेगी, जिसके बाद बेहतर स्पष्टता सामने आएगी। खास तौर से दोपहिया वाहन निर्माताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों का सामना करना होगा। इसकेचलते हम इस क्षेत्र को लेकर सतर्क हैं और मूल उपकरण विनिर्माताओं के मुकाबले वाहन कलपुर्जा कंपनियों को तरजीह दे रहे हैं।

AUTOMOBILEbajaj autoBANKINGbombay stock exchangebseinsrancelarge capmid capNational Stock ExchangensesensexSHARE MARKETsmall capStock marketVehiclewipro
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
बाजार

क्या मार्च की चमक बरकरार रख पाएगा बाजार? जानें क्या है विश्लेषकों की राय

March 21, 2023 9:40 PM IST
बाजार

ज्यादा नए ​निवेशक नहीं जोड़ सके म्युचुअल फंड, पिछले साल के मुकाबले करीब 60 लाख का अंतर

March 21, 2023 8:22 PM IST
आईपीओ

BOB समर्थित इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस का IPO सेबी से मंजूर

March 21, 2023 7:52 PM IST
बाजार

INR vs USD : रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर बंद

March 21, 2023 6:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPCC ने दी अंतिम चेतावनी, कहा- ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए लक्ष्य पर्याप्त नहीं

March 20, 2023 7:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

लगातार बढ़ रही AI की मांग, केवल भारत में 45,000 से ज्यादा नौकरियां: टीमलीज

March 20, 2023 6:38 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस पहुंचे चीन के राष्ट्रपति, यूक्रेन के साथ युद्ध पर होगी शांतिवार्ता या बनेगी कोई और रणनीति!

March 20, 2023 6:23 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी Air India: सीईओ विल्सन

March 20, 2023 4:35 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

विफल हो चुके Signature Bank को खरीदेगा न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक

March 20, 2023 3:46 PM IST
अन्य समाचार

वर्तमान में केंद्र सरकार के ऋण, देनदारियों की कुल राशि 155.8 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान : सरकार

March 20, 2023 3:42 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project
  • Windfall Tax | Crude Oil
  • Rupee vs Dollar
  • Nisha Desai | IDFC
  • बिज़नेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश Live Update
  • Amartya Sen

सबकी नजर


भारत को निर्यात से मिलती राहत की गुंजाइश

March 21, 2023 10:19 PM IST

वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इ​क्विटी पर कर बोझ घटाने का हो रहा विचार

March 21, 2023 10:15 PM IST

MahaRERA 2023: महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी डीलर की बढ़ी मुश्किलें, रियल एस्टेट एजेंट बनने के लिए पास करनी होगी MahaRERA की परीक्षा

March 21, 2023 10:10 PM IST

Liquor policy : महाराष्ट्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाएगा मुखबिरों का नेटवर्क

March 21, 2023 9:44 PM IST

क्या मार्च की चमक बरकरार रख पाएगा बाजार? जानें क्या है विश्लेषकों की राय

March 21, 2023 9:40 PM IST

Latest News


  • भारत को निर्यात से मिलती राहत की गुंजाइश
    by प्रांजुल भंडारी
    March 21, 2023
  • वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इ​क्विटी पर कर बोझ घटाने का हो रहा विचार
    by श्रीमी चौधरी
    March 21, 2023
  • MahaRERA 2023: महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी डीलर की बढ़ी मुश्किलें, रियल एस्टेट एजेंट बनने के लिए पास करनी होगी MahaRERA की परीक्षा
    by सुशील मिश्र
    March 21, 2023
  • Liquor policy : महाराष्ट्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाएगा मुखबिरों का नेटवर्क
    by सुशील मिश्र
    March 21, 2023
  • क्या मार्च की चमक बरकरार रख पाएगा बाजार? जानें क्या है विश्लेषकों की राय
    by पुनीत वाधवा
    March 21, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58074.68 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58075
4460.77%
निफ्टी58075
4460%
सीएनएक्स 50014411
940.66%
रुपया-डॉलर82.53
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
CSB Bank245.558.99
Anupam Rasayan805.307.78
Saregama India344.857.56
Sterling & Wils.319.206.61
UTI AMC675.055.89
Gland Pharma1231.755.84
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
CSB Bank245.558.89
Anupam Rasayan807.407.85
UTI AMC675.005.94
Welspun India67.655.79
Gland Pharma1224.555.51
BASF India2369.955.27
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayMumbai-Ahmedabad Bullet Train ProjectWindfall Tax | Crude OilRupee vs DollarNisha Desai | IDFCबिज़नेस स्टैंडर्ड समृद्धि उत्तर प्रदेश Live UpdateAmartya Sen
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us