Skip to content
  बुधवार 22 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United NationsMarch 22, 2023देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026March 22, 2023World Water Day 2023: ‘जल ही जी जीवन है’, जल संरक्षण के लिए हर साल मनाया जाता है विश्व जल दिवसMarch 22, 2023दिल्ली में लगे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर, FIR दर्जMarch 22, 2023प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाईMarch 22, 202327 मार्च से गुजरात में होगी G20 के अगले दौर की बैठकेंMarch 22, 2023भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: USMarch 22, 2023पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायलMarch 22, 2023Tata Motors ने 5 फीसदी तक बढ़ाए वाहनों के दाम, 1 अप्रैल से नए दामों में मिलेंगे टाटा के कमर्शियल वाहनMarch 22, 2023आज के टॉप स्टॉक्स पर एक नज़र
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  रिलायंस इंडस्ट्रीज में फिर से दमदार तेजी
कंपनियांबाजार

रिलायंस इंडस्ट्रीज में फिर से दमदार तेजी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—September 6, 2021 5:42 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारत की सबसे बड़ी सूचीबद्घ कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब एक साल के कमजोर प्रदर्शन के बाद फिर से दलाल पथ पर बाजार तेजी की अग्रणी बन गई है। यह शेयर शुक्रवार को सूचकांक में शानदार प्रदर्शन वाला रहा और दिन के आखिर में 4.1 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई के सेंसेक्स में करीब आधा प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।
शुक्रवार की तेजी के साथ सितंबर महीने के पहले तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 5.7 प्रतिशत तक चढ़ चुका है, जबकि इस अवधि में प्रमुख सूचकांक में एक प्रतिशत तेजी आई। कंपनी का शेयर भाव अब इस साल जुलाई के अंत से 17.3 प्रतिशत तक चढ़ चुका है और उसने समान अवधि में सूचकांक (10.5 प्रतिशत तेजी) को मात दी है।

शेयर शुक्रवार को 2,388 रुपये प्रति शेयर की नई सर्वाधिक ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि इस साल उसने 29 जनवरी को 1,830 रुपये का 52 सप्ताह का निचला स्तर दर्ज किया था। तुलनात्मक तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने करीब एक साल से तेजी में भागीदारी नहीं की थी। कंपनी का शेयर भाव जुलाई 2020 से जुलाई 2021 के बीच 1,950 रुपये से 2,020 रुपये के सीमित दायरे में बना रहा। समान अवधि में प्रमुख सेंसेक्स में 40 प्रतिशत तक की तेजी आई, क्योंकि उसे धातु और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई मजबूती से मदद मिली।
कई विश्लेषकों का मानना है कि रिलायंस में ताजा तेजी कुछ सप्ताह तक बरकरार रहने की संभावना है, क्योंकि कंपनी सितंबर 2021 की तिमाही में अच्छी आय वृद्घि दर्ज करेगी।

इक्विनोमिक्स रिसर्च ऐंड एडवायजरी सर्विसेज के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक जी चोकालिंगम का कहना है, ‘कोविड-19 महामारी की वजह से वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में ताजा व्यवधान से आगामी तिमाही में आरआईएल के कच्चे तेल रिफाइनिंग और पेट्रो रसायन व्यवसाय के सकल मार्जिन और मुनाफे में सुधार आने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, हमें उम्मीद है कि कंपनी दूसरी तिमाही में आय में अच्छी तेजी दर्ज करेगी।’ इक्विनोमिक्स रिसर्च ऐंड एडवायजरी सर्विसेज ने इस शेयर के लिए 2,500 रुपये का कीमत लक्ष्य दिया है।
जहां कंपनी ने रिटेल एवं दूरसंचार में भारी निवेश कर पिछले कुछ वर्षों में अपने राजस्व और मुनाफे में विविधता लाने पर जोर दिया है, वहीं तेल रिफाइनिंग और पेट्रो रसायन व्यवसाय का अब उसकी आय में बड़ा योगदान बना हुआ है।

कंपनी का तेल रिफाइनिंग एवं पेट्रो रसायन व्यवसाय का आरआईएल के समेकित ब्याज एवं कर पूर्व लाभ (पीबीआईटी) में करीब 55 प्रतिशत का योगदान है। यह वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में करीब 19,000 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही के 49.6 प्रतिशत योगदान से ज्यादा है।
कोविड-19 महामारी की वजह से वित्त वर्ष 2021 और  वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के बाद कंपनी के रिटेल खंड द्वारा भी वित्त वर्ष 2022 के शेष 9 की महीनों में बेहतर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। 

कंपनी के ओ2सी और संगठित रिटेल व्यवसायों द्वारा अच्छी आय वृद्घि से वित्त वर्ष 2022 में पूंजी पर प्रतिफल (आरओई) और निवेशित पूंजी पर प्रतिफल (आरओसीई) जैसे मुख्य लाभ में तेजी आने की संभावना है। समेकित आधार पर कंपनी का आरओसीई वित्त वर्ष 2021 में घटकर 7.8 प्रतिशत रह गया, जो पिछले तीन दशकों में उसका सबसे निचला स्तर था। पूर्ववर्ती निचला स्तर वित्त वर्ष 2015 में 9.5 प्रतिशत था। कैपिटालाइन डेटाबेस के आंकड़े के अनुसार, इसी तरह पिछले वित्त वर्ष कंपनी का आरओएनडब्ल्यू घटकर 8.4 प्रतिशत रह गया। 
विश्लेषकों के अनुसार, आरओई और आरओसीई में संभावित सुधार एक महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव है और इसका असर कंपनी के ऊंचे मूल्यांकन अनुपात के तौर पर देखा जा सकता है।

अन्य विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक सौर और हाइड्रोजन जैसे ग्रीन ऊर्जा में कंपनी के संभावित प्रवेश से आय वृद्घि पर दांव लगा रहे हैं। नारनोलिया सिक्योरिटीज के सीआईओ शैलेंद्र कुमार का कहना है, ‘बाजार में यह माना जा रहा है कि ग्रीन एनर्जी में प्रस्तावित विविधीकरण से अगले तीन वर्षों में रिलायंस की समेकित आय में योगदान दिखना शुरू हो जाएगा।’
इस साल जून में कंपनी की सालाना आम बैठक में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवर्तक एवं चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सौर ऊर्जा में करीब 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, जिसमें भारत में सोलर फोटोवोल्टेक पैनलों के निर्माण की भी योजना शामिल है। अंबानी ने 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी में प्रवेश करने और इस साल दीवाली तक 4जी आधारित नया किफायती स्मार्टफोन पेश किए जाने की भी घोषणा की थी।  

विश्लेषकों का यह भी कहना है कि रिलायंस के शेयर का प्रदर्शन प्रमुख बाजार में उतार-चढ़ाव पर आधारित है।

bombay stock exchangebselarge capmid capNational Stock ExchangenseRelianceRILsensexSHARE MARKETsmall capStock market
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

Tata Motors ने 5 फीसदी तक बढ़ाए वाहनों के दाम, 1 अप्रैल से नए दामों में मिलेंगे टाटा के कमर्शियल वाहन

March 22, 2023 9:24 AM IST
बाजार

टेक प्लेटफॉर्म्स के रेगुलेशन के लिए In-house डिजिटल मार्केट डाटा यूनिट बनाएगी CCI

March 22, 2023 8:56 AM IST
बाजार

Stocks to Watch: Tata Motors, IOC, Hind Zinc, Bandhan Bank जैसे शेयर आज फोकस में

March 22, 2023 8:39 AM IST
बाजार

Share Market Today: सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 17,150 के आसपास खुला

March 22, 2023 8:17 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPEF के नतीजों से भारत के घरेलू नीति विकल्प प्रभावित नहीं होने चाहिए: व्यापार विशेषज्ञ

March 21, 2023 3:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: भारतवंशी निशा देसाई बन सकती हैं IDFC की डिप्टी सीईओ

March 21, 2023 10:17 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीनी ‘घुसपैठ’ पर भारत को खुफिया जानकारी देने की खबर पर अमेरिका ने कहा, ‘इसकी पुष्टि नहीं कर सकते’

March 21, 2023 9:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वालों में भारत अग्रणी देश

March 20, 2023 11:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

तेल की नई खोज के लिए न दें धनः गुटेरेस

March 20, 2023 11:36 PM IST
अन्य समाचार

आईटी वाली बात दोहरा सकती है चिकित्सा शिक्षा, विदेशी मुद्रा और रोजगार में भी होगा इजाफा

March 20, 2023 10:58 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations

March 22, 2023 11:43 AM IST

देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026

March 22, 2023 11:08 AM IST

World Water Day 2023: ‘जल ही जी जीवन है’, जल संरक्षण के लिए हर साल मनाया जाता है विश्व जल दिवस

March 22, 2023 11:03 AM IST

दिल्ली में लगे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर, FIR दर्ज

March 22, 2023 10:57 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई

March 22, 2023 10:20 AM IST

Latest News


  • विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations
    by एजेंसियां
    March 22, 2023
  • देश में फिर सामने आए Covid-19 के नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7,026
    by भाषा
    March 22, 2023
  • World Water Day 2023: ‘जल ही जी जीवन है’, जल संरक्षण के लिए हर साल मनाया जाता है विश्व जल दिवस
    by बीएस वेब टीम
    March 22, 2023
  • दिल्ली में लगे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर, FIR दर्ज
    by भाषा
    March 22, 2023
  • प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई
    by भाषा
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58222.23 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58222
1480.25%
निफ्टी58222
1480%
सीएनएक्स 50014464
530.37%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Uflex373.557.51
Anupam Rasayan854.406.10
Emami365.505.76
Brightcom Group20.155.61
Trident28.735.32
Adani Green935.705.00
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Uflex373.257.52
Trident29.107.18
Emami365.255.87
Anupam Rasayan853.155.67
Olectra Greentec663.005.51
Brightcom Group20.105.51
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us