बाजार

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे फिसला

Published by
भाषा
Last Updated- April 03, 2023 | 11:06 AM IST

घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे फिसलकर 82.46 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 82.44 पर कमजोर खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 की गिरावट दर्ज करते हुए 82.46 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.21 के स्तर पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.99 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 5.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 357.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

First Published : April 3, 2023 | 11:06 AM IST