RBI मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान हो गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी की है। रेपो रेट 5.40 फीसदी से बढ़कर अब 5.90 फीसदी हुआ। महंगाई को काबू करने के लिए लगातार चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है।
वहीं आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के पहले कमजोर रहा बाजार ऐलान के बाद रिकवर करता दिख रहा है। बाजर मे निचले स्तर से रिकवरी आई है। सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त पर है, और निफ्टी 16900 के करीब पहुंच गया।
इससे पहले, ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 56,240 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 20 अंक लुढ़ककर 16,798 के स्तर पर हुई।
रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी में क्या हुए ऐलान
कम हो सकती है महंगाई दर
मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अभी महंगाई दर 7 फीसदी के करीब है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में यह दर घटकर 6 फीसदी पर आ सकती है। लेकिन अभी महंगाई चिंता का विषय बनी रहेगी।
रिजर्व बैंक ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर किया 7%
RBI ने वित्त वर्ष 2023 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा कि भारत का GDP ग्रोथ आज भी सबसे बेहतर है। FY23 की दूसरी छमाही में मांग बेहतर रहेगी। FY23 Q2 में GDP ग्रोथ 6.3 फीसदी रह सकती है।