निफ्टी ने आज 3304 की ऊंचाइयां छू लीं, लेकिन बीएचईएल, डीएलएफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टेट बैंक जैसे सूचकांक शेयरों में मुनाफावसूली से यह 3257 पर बंद हुआ।
हालांकि निफ्टी गुरुवार के 3061 से नीचे नहीं गया है। लिहाजा इसका सपोर्ट लेवल पहले के 3060 से बढ़ कर 3155 हो गया है। निफ्टी अब 200 दिन के औसत के लक्ष्य 3455 की ओर बढ़ता दिख रहा है।
आज मुनाफावसूली निफ्टी अप्रैल वायदा में हुई जो कि हाजिर के मुकाबले 3 अंक प्रीमियम पर बंद हुआ और इसमें 159,230 शेयर ओपन इंटरेस्ट में घटे। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार निफ्टी के 3250 के स्तर पर मुनाफावसूली आई। संभवत: इसका कारण डाउ जोंस वायदा की कमजोर शुरुआत है।
हालांकि 3275 के औसत स्तर पर लगातार खरीदारी के कारण सूचकांक में खासा सुधार आया। ऑप्शन के कारोबारी 3200 के कॉल ऑप्शन पर अपनी शॉर्ट पोजीशन अनवाइंड करते देखे गए। उन्हें उम्मीद है कि सूचकांक के 3200 के नीचे जाने की संभावना नहीं है।
बहरहाल, 3400-3600 के स्तर पर काल राइटिंग काफी ऊंची रही। इससे संकेत मिलता है कि इंडेक्स 3250 के ऊपर मजबूत सपोर्ट बना रहा है। बिकवाली 3200 और 3300 के पुट ऑप्शन पर देखी गई। 3200 के पुट ऑप्शन पर ओपन इंटरेस्ट 676,650 शेयर बढ़ा तो 3300 पर 297,900 शेयर बढ़ा।
कारोबारियों को उम्मीद है कि निफ्टी को 3200-3300 के स्तर पर तगड़ा सपोर्ट है। उनको नहीं लगता है कि निफ्टी 3000 के स्तर से नीचे जाएगा। इसलिए वे 2900-3000 के पुट ऑप्शन पर अपनी पोजीशन अनवाइंड कर रहे हैं।
डीएलएफ का अप्रैल वायदा 201.1 रुपये पर बंद हुआ जबकि ऊंचे में आज यह 221.80 तक गया। इसमें ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण 880,000 शेयर ओपन इंटरेस्ट में घट गए। रिलायंस अप्रैल वायदा में भी मुनाफावसूली चली और यह 1677.25 पर बंद हुआ। दिन में यह 1725 तक पहुंचा और इसमें 163,800 शेयर ओपन इंटरेस्ट में घटे।
