बाजार

IT सेक्टर में LTIMindtree का दमदार प्रदर्शन, रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों बढ़े

LTIMindtree का Q1 मुनाफा 17% बढ़ा। AI और मजबूत ऑर्डर बुक से कंपनी को मिला सहारा

Published by
अविक दास   
Last Updated- July 13, 2026 | 8:19 AM IST

एलटीएम (जिसे पहले एलटीआई माइंडट्री के नाम से जाना जाता था) का शुद्ध लाभ चालू वित्त (वित्त वर्ष 27) की पहली तिमाही के दौरान 1,468 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसमें 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

पहली तिमाही में राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 11,608 करोड़ रुपये हो गया। डॉलर के आधार पर 30 जून को समाप्त अवधि के दौरान कंपनी का राजस्व 1.22 अरब डॉलर रहा, जो 6.1 प्रतिशत बढ़ा। स्थिर मुद्रा के आधार पर वृद्धि 6.4 प्रतिशत रही। एलटीएम के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेणु लांबू ने बयान में कहा, ‘वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही का प्रदर्शन हमारी एआई-केंद्रित रणनीति के क्रियान्वयन में हुई प्रगति और लाभ की हमारी निरंतर विकास यात्रा को दर्शाता है। हमारा एआई बदलाव अब ग्राहकों के लिए ठोस प्रमाण पेश कर रहा है।

यह हमारे द्वारा सृजित किए जा रहे परिणामों और हमारे द्वारा जीते जा रहे सौदों के आकार और प्रकृति में दिख रहा है। दमदार ऑर्डर बुक और उद्योग की हमारी सभी श्रेणियों बेहतर पाइपलाइन के साथ हम आश्वस्त हैं कि विकास की रफ्तार साल भर बनी रहेगी।’

वित्तीय सेवाओं ने स्थिर मुद्रा के आधार पर 2.5 प्रतिशत की गिरावट वृद्धि दर्ज की। इनके अलावा अन्य सभी कारोबारों यानी उपभोक्ता, प्रौद्योगिकी और उत्पादन ने क्रमशः 18.2 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। लांबू ने कहा कि रचनात्मक, कारोबार और औद्योगिक श्रेणियों में कंपनी का एआई राजस्व तिमाही दर के आधार पर लगभग 15 करोड़ डॉलर रहा। कंपनी का एबिटा मार्जिन भी 120 आधार अंकों (बीपीएस) बढ़कर 15.5 प्रतिशत हो गया।

कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की दर तिमाही के दौरान 13.3 प्रतिशत के स्तर पर अपरिवर्तित रही और कुल कर्मचारियों की संख्या मामूली घटकर 87,886 हो रह गई। अनिश्चित व्यापक आर्थिक स्थितियों के कारण भर्ती के मामले में आईटी सेवा कंपनियां कुछ समय से सुस्त रही हैं।

First Published : July 13, 2026 | 8:19 AM IST