बाजार

INR vs USD: रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ बंद

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये पर दबाव रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 13, 2023 | 9:42 PM IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये पर दबाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.31 प्रति डॉलर पर खुला और दिन के कारोबार में 83.33 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया और कारोबार के अंत में यह 83.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के एसोसिएट उपाध्यक्ष (जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, ‘शुक्रवार को जारी भारत के विनिर्माण और उत्पादन आंकड़े पूर्वानुमानों से कम थे। मुद्रास्फीति के आंकड़े आज बाद में आएंगे।’ डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 105.77 रहा।

First Published : November 13, 2023 | 9:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)