बाजार

Honasa Consumer के शेयर में करीब 20% उछाल

बीएसई पर शेयर 19.99 प्रतिशत उछलकर 422.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 19.99 प्रतिशत बढ़कर 423.75 रुपये पर रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 23, 2023 | 11:39 AM IST

रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में बृहस्पतिवार को करीब 20 प्रतिशत का उछाल आया। होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के पास मामाअर्थ और द डर्मा का स्वामित्व है।

बीएसई पर शेयर 19.99 प्रतिशत उछलकर 422.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 19.99 प्रतिशत बढ़कर 423.75 रुपये पर रहा। कंपनी गत सात नवंबर को ही बाजार में सूचीबद्ध हुई है।

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब दोगुना होकर 29.43 करोड़ रुपये रहा था।

First Published : November 23, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)