कैपिटल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मोमेंटम टिप्स (Momentum Tips) और उसके मालिक अजय कुमार मुखिया पर 3 साल के लिए बैन लगा दिया है। सेबी ने ये कदम अनधिकृत निवेश सेवाएं देने पर लगाया है।
इसके लिए सेबी ने सितंबर, 2021 में मोमेंटम टिप्स और मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सेबी के अनुसार मोमेंटम टिप्स और मुखिया ने सेबी से रजिस्ट्रेशन लिए बिना ही निवेश सलाहकार सेवाएं दी थी।
इस मामले में सेबी ने कहा था कि कंपनी ने फरवरी-जुलाई 2019 के दौरान 33.19 लाख रुपये जमा किए। बैन के साथ ही सेबी ने इनके द्वारा ग्राहकों से निवेश सेवाओं के बदले में लिए गए शुल्क को भी 3 महीने के भीतर वापस करने का निर्देश दिया है।