बाजार

IPO में निवेश का मौका! 21 साल पुरानी कंपनी का खुलने जा रहा IPO, ₹408-429 प्राइस बैंड तय

ESDS Software Solution का ₹720 करोड़ का IPO 28 अगस्त को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹408-429 और लॉट साइज 34 शेयर तय किया गया है

Published by
दिग्विजय सिंह   
Last Updated- August 25, 2026 | 5:55 PM IST

ESDS Software Solution IPO: महाराष्ट्र के नाशिक बेस्ड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्युशन मुहैया कराने वाली कंपनी ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का आईपीओ 28 अगस्त खुलने वाला है। इसके लिए प्राइस बैंड तय कर दिया गया है, जो 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर है। निवेशक आईपीओ में 1 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी की योजना पब्लिक इश्यू के जरिये 720 करोड़ रुपये जुटाने की है, जिसमें करीब 1.68 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?

मेनबोर्ड पर खुलने जा रहे ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन के इश्यू में 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 1,67,83,216 शेयर जारी जाएंगे। नए शेयरों को जारी कर कंपनी की योजना 720 करोड़ रुपये जुटाने की है। पहले कंपनी की योजना 600 करोड़ रुपये जुटाने की थी। आईपीओ में ऑफर फॉर सेल यानी OFS नहीं होगा। यानी प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे।

निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगाने होगी, जिसमें 34 शेयर मिलेंगे। आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को 2 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है। जबकि दोनों एक्सचेंज एनएसई और बीएसई पर 4 सितंबर को लिस्टिंग हो सकती है।

Also Read: SIP बना लंबी अव​धि का दांव! 5 साल से ज्यादा पुराने निवेश की हिस्सेदारी बढ़कर 31%, हर उम्र वर्ग में क्रेज

IPO में रिजर्व रहेगी निवेशकों की हिस्सेदारी

आईपीओ में क्वालिफायड इंस्टीट्युशनल बायर्स यानी QIB 50 फीसदी से ज्यादा शेयरों के लिए बोली नहीं लगा पाएंगे। रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी शेयर आरक्षित होंगे। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NIIs के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व होगा।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन आईपीओ के लिए DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। जबकि MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस का बिजनेस

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस की शुरुआत अगस्त 2005 में हुई थी। भारत में कंपनी AI से जुड़े क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस मुहैया कराती है। वित्त वर्ष 2026 में 2501 ग्राहकों को सर्विस मुहैया कराया। 30 जून, 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के साथ 993 कर्मचारी जुड़े रहे।

First Published : August 25, 2026 | 5:55 PM IST