Skip to content
  गुरूवार 30 मार्च 2023
Trending
March 30, 2023Rourkela Steel Plant ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात के उत्पादन का रिकॉर्ड बनायाMarch 30, 2023PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चाMarch 30, 2023Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरीMarch 30, 2023रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सरकार ने खत्म की इंपोर्ट ड्यूटीMarch 30, 2023भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंहMarch 30, 2023भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांटMarch 30, 2023गोवा में कसीनो संचालन पर जल्द आएंगे नए नियम : बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहाMarch 30, 2023JEE Main Admit Card 2023 Date: फेक न्यूज का शिकार होने से बचें, कैंडिडेट्स फौरन करें चेक, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड !March 30, 2023IPL 2023: RCB फैंस के लिए बुरी खबर! ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबलेMarch 30, 2023PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  बाजार  स्मॉलकेस के खुमार में डूब रहा घरेलू शेयर बाजार
बाजार

स्मॉलकेस के खुमार में डूब रहा घरेलू शेयर बाजार

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—September 14, 2021 10:01 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

क्यूरेटेड पोर्टफोलियो या आम तौर पर स्मॉलकेस कहलाने वाली निवेश योजनाएं शुरू हुुए कुछ ही साल हुए हैं, लेकिन ये निवेशक समुदाय को बहुत अधिक लुभा रही हैं। इन्हें इस्तेमाल करने वालों की तादाद 35 लाख हो चुकी है और लगातार बढ़ रही है। इनमें करीब 14,000 करोड़ रुपये लगे होने का अनुमान है। बहुत से बोक्रर और पोर्टफोलियो प्रबंधक भी इन स्मॉलकेस से जुडऩे के लिए कतार में लगे हैं।
इसकी शुरुआत बेंगलूरु की स्टार्टअप स्मॉलकेस टेक्नोलॉजीज ने 2016 में की थी। स्मॉलकेस पोर्टफोलियो में ऐसे शेयर या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) शामिल होते हैं, जो एक थीम या रणनीति दर्शाते हैं और इनका प्रबंधन पंजीकृत निवेश सलाहकारों, अनुसंधान विश्लेषकों एवं पीएमएस लाइसेंस द्वारा किया जाता है। इसलिए ऊंचा प्रतिफल देने वाले शेयरों से लाभांश देने वाला स्मॉलकेस और मुनाफे वाले तथा कम मूल्यांकन के पीएसयू शेयरों का पीएसयू स्मॉलकेस बनाया जा सकता है। 

अपनी किफायती कीमत, बहुत तरह की थीम तथा आसान लेनदेन के कारण यह युवाओं में बड़ा लोकप्रिय हो गया है। आम तौर पर इस पोर्टफोलियो में 5 से 10 शेयर होते हैं और यह करीब 5,000 से 20,000 रुपये का पड़ता है। यह वित्तीय माध्यम उन निवेशकों को बढिय़ा लगता है, जो पीएमएस सेवाएं नहीं ले सकते। पीएमएस सेवाओं में न्यूनतम निवेश 50 लाख रुपये होता है।
स्मॉलकेस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक वसंत कामत ने कहा, ‘महामारी के बाद डिजिटल लेनदेन को अपनाए जाने, कम ब्याज दरों के बीच संपत्ति आवंटन रणनीति में बदलाव होने और विविधीकरण की जरूरत महसूस होने से निवेशकों का पोर्टफोलियो निवेश की तरफ रुझान बढ़ा है।’ स्मॉलकेस को पिछले महीने अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन का साथ मिला है। स्मॉलकेस टेक्नोलॉजीज से 13 ब्रोकर जुड़ चुके हैं। स्मॉलकेस ने 150 से अधिक पोर्टफोलियो प्रबंधकों द्वारा बनाई गई 250 से अधिक रणनीतियां अपने प्लेटफॉर्म पर रखी हैं।

एक अन्य स्टार्टअप वेल्थडेस्क के प्लेटफॉर्म पर 60 से अधिक पोर्टफोलियो हैं, जिन्हें वेल्थबास्केट नाम दिया गया है। इसने 20 ब्रोकरों के साथ साझेदारी की है और 25 अन्य के साथ जल्द साझेदारी की संभावना है। वेल्थडेस्क के संस्थापक उज्ज्वल जैन ने कहा, ‘निवेशकों के निवेश लक्ष्यों की देखभाल अगर विशेषज्ञ करते हैं और निवेश के विकल्प उनके नियंत्रण में रहते हैं तो निवेशक अधिक खर्च करने को भी तैयार हैं। वेल्थबास्केट प्रतिस्पद्र्घी खर्च पर इसे मुमकिन बनाती है।’ वेल्थडेस्क ने हाल में पोर्टफोलियो पेशकशों के लिए पेटीएम मनी के साथ गठजोड़ किया है। 
आदित्य बिड़ला मनी, जियोजित, फायर्स, प्रभुदास लीलाधर और रिलायंस सिक्योरिटीज जैसी ब्रोकरेज अपने तैयार किए हुए पोर्टफोलियो ग्राहकों को दे रही हैं। प्रभुदास लीलाधर ने अपने ग्राहकों से इतर निवेशकों के लिए स्मॉलकेस प्लेटफॉर्म पर विविध परिसंपत्ति वाली रणनीतियां रखी हैं।

स्मॉलकेस में निवेश के फायदों के साथ कुछ जोखिम भी हैं। म्युचअल फंडों के उलट स्मॉलकेस एसआईपी के अनुकूल मॉडल नहीं है क्योंकि इसमें निवेश राशि निश्चित नहीं रहती। मान लीजिए किसी बास्केट में शामिल 5 शेयरों में से हरेक 100-100 रुपये का है। अगर एक महीने में हर शेयर का भाव 25 रुपये बढ़ जाए तो यह बास्केट अगले महीने 125 रुपये महंगा हो जाएगा। ज्यादातर बास्केट को हर महीने या हर दूसरे सप्ताह फिर से संतुलित किया जाता है, जिससे निवेशकों पर कर का बोझ बढ़ सकता है।

bombay stock exchangebsecurated portfolioETFNational Stock ExchangenseSHARE MARKETsmallcaseStock marketआदित्य बिड़ला मनीजियोजितफायर्स
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
भारत

केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरण

March 30, 2023 12:01 PM IST
बाजार

Karvy जैसी दूसरी घटना नहीं होने देंगे : SEBI प्रमुख

March 30, 2023 9:04 AM IST
बाजार

Stock Market Today: रामनवमी के मौके पर आज बंद रहेंगे NSE, BSE समेत सभी बाजार

March 30, 2023 8:50 AM IST
आज का अखबार

सेबी ने म्युचुअल फंड, ब्रोकिंग में किए बड़े सुधार

March 29, 2023 11:19 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ताइवानी राष्ट्रपति साई और यूएस हाउस स्पीकर की भेंट पर तिलमिलाया चीन, दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

March 29, 2023 1:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank ने रूरल वाटर सप्लाई प्रोग्राम के लिए कर्नाटक को 36.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी

March 29, 2023 1:26 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में visa interview की प्रतीक्षा अवधि 60 फीसदी कम हुई

March 29, 2023 12:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी जिंदल स्टेनलेस, बढ़ेगी निकल की उपलब्धता

March 28, 2023 9:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार पर जी-20 की समिति बनी

March 28, 2023 8:02 PM IST
आपका पैसा

PFRDA के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी

March 28, 2023 6:36 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


Rourkela Steel Plant ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया

March 30, 2023 2:56 PM IST

PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चा

March 30, 2023 2:22 PM IST

Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरी

March 30, 2023 2:15 PM IST

रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सरकार ने खत्म की इंपोर्ट ड्यूटी

March 30, 2023 2:11 PM IST

भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंह

March 30, 2023 1:55 PM IST

Latest News


  • Rourkela Steel Plant ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया
    by भाषा
    March 30, 2023
  • PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चा
    by भाषा
    March 30, 2023
  • Unacademy Layoffs: छंटनी का चौथा राउंड, 380 कर्मचारियों की गई नौकरी
    by बीएस वेब टीम
    March 30, 2023
  • रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सरकार ने खत्म की इंपोर्ट ड्यूटी
    by भाषा
    March 30, 2023
  • भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंह
    by भाषा
    March 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57960.09 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57960
3460.6%
निफ्टी57960
3460%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.23
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Suzlon Energy7.9512.29
NBCC34.8411.92
Cochin Shipyard459.3010.36
Macrotech Devel.865.809.98
UCO Bank24.558.92
Adani Enterp.1741.658.75
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
UCO Bank24.558.87
Adani Enterp.1740.408.72
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us