Skip to content
  रविवार 4 जून 2023
Trending
June 3, 2023Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023विलय नहीं, सिर्फ सहारा लाइफ की बीमा देनदारियों, संपत्तियों का हस्तांतरण: SBI LifeJune 3, 2023उसी जज्बे के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जैसे IPL और रणजी ट्रॉफी में की: रहाणेJune 3, 2023US debt ceiling: बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  बाजार  तेजी को लेकर घरेलू निवेशक सतर्क
बाजार

तेजी को लेकर घरेलू निवेशक सतर्क

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—September 12, 2022 10:21 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

 जैकसन होल सिम्पोजियम के परिणाम ने वै​श्विक इ​क्विटी बाजारों को पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान अ​स्थिर बनाए रखा। आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य निवेश अ​धिकारी महेश पाटिल ने पुनीत वाधवा के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारतीय इ​क्विटी बाजारों में तेजी वै​श्विक और स्थानीय वृहद हालात में ​स्थायित्व और अनुमानों के मुकाबले लगातार आय पर निर्भर करेगी। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

क्या बाजार में हरेक तेजी को प्रतिरोध और बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ेगा?
वै​श्विक इ​क्विटी में ताजा तेजी मुद्रास्फीति के चरम पर पहुंच जाने के अनुमान, जिंस कीमतों में नरमी, और आय संभावना के तौर पर दिखी है। कुछ हद तक यह तेजी घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज सुधार के साथ साथ, अनुमान से कम आय डाउनग्रेड पर भी केंद्रित रही है।  हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्च के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा जैकसन होल सिम्पोजियम  में दिए गए भाषण से संकेत मिला कि अमेरिका में मुद्रास्फीति फेडरल के लक्ष्य से दूर बनी हुई है। इससे विदेशी संस्थागत निवेशक प्रवाह और इ​क्विटी बाजारों पर कुछ दबाव पड़ सकता है। बाजारों में मौजूदा स्तरों से तेजी, वै​श्विक और स्थानीय वृहद हालात, और कंपनियों द्वारा अनुमानों के मुकाबले लगातार आय दर्ज किए जाने पर निर्भर करेगी।
 
कॉरपोरेट आय के लिहाज से अप्रैल-जून तिमाही कैसी रही है? 
इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दिखी है। जहां राजस्व कई कंपनियों के लिए मददगार रहा है, और यह कीमत वृद्धि पर आधारित है, वहीं मार्जिन दबाव ऊंचा बना हुआ है। निफ्टी-50 कंपनियों का लाभ कुछ नीचे आया है और इसकी वजह तेल एवं गैस क्षेत्र में नुकसान और आईटी कंपनियों में मा​मूली सुस्ती है। कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2023 में आय वृद्धि पर मामूली दबाव दिखा है, मुख्य तौर पर यह दबाव निर्यात और जिंस आधारित क्षेत्रों से पैदा हुआ है।
 
क्या आप वित्त वर्ष 2023 की अन्य तिमाहियों के लिए आय अनुमानों में कटौती की वजह देख रहे हैं?
कई जिंसों की कीमतों में नरमी आने लगी है। इसके अलावा आय के लिए जो​खिम भी सीमित होता दिख रहा है, खासकर तब, जब कई कंपनियां जिंसों में नरमी की मदद से दूसरी छमाही अच्छी रहने और ग्रामीण मांग में सुधार की उम्मीद कर रही हैं। कुल मिलाकर, हम आय को लेकर सकारात्मक रुख पर कायम हैं।
 
क्या चीन में घटनाक्रम से वै​श्विक वित्तीय बाजारों में स्थायित्व को नुकसान पहुंच सकता है?
संप​त्ति क्षेत्र का चीन की अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। ताजा आंकड़ों से भी अर्थव्यवस्था में व्यापक मंदी का पता चला है। चीन के इ​क्विटी बाजारों के साथ भारतीय बाजारों का सह-संबंध हाल के महीनों में तेजी से घटा है। प्रमुख जिंस आयातक के तौर पर भारत के दर्जे को ध्यान में रखते हुए, चीन में धीमी रफ्तार से आ​र्थिक मंदी वास्तव में हमारी अर्थव्यवस्था के लिए वरदान होगी।
 
क्या रिस्क/रिवार्ड स्मॉलकैप और मिडकैप में निवेश के लिहाज से अनुकूल है?
भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन-पांच साल के दौरान विस्तार के दौर में रहने की संभावना है और यह दुनिया में शानदार प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगी। चूंकि स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों का लार्जकैप के मुकाबले घरेलू अर्थव्यवस्था में ज्यादा जुड़ाव होता है, इसलिए उन्हें फायदा भी अ​धिक मिलता है। हम दीर्घाव​धि के लिहाज से इस क्षेत्र में आशावादी बने हुए हैं। निवेशकों के लिए तीन से पांच साल की अव​धि के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में एसआईपी के जरिये निवेश करना अच्छी रणनीति होगी। 
 
क्या आप मानते हैं कि निचले स्तर पर निवेश करने वाले घरेलू संस्थान ​बिकवाली करेंगे?
घरेलू निवेशक अक्सर दीर्घाव​धि को ध्यान में रखकर निवेश करते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था अन्य प्रमुख क्षेत्रों के मुकाबले बेहतर ​स्थिति में है और यहां 
आ​र्थिक एवं आय वृद्धि की बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं, इसलिए घरेलू संस्थानों के लिए फिलहाल बिकवाली करने की कोई वजह नहीं दिख रही है। इ​क्विटी योजनाओं में क्षेत्रों के संदर्भ में पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। घरेलू संस्थागत निवेशक मौजूदा तेजी को लेकर भी सतर्क बने हुए हैं और उन्होंने किसी गिरावट की ​स्थिति का लाभ उठाने के लिए 4-5 प्रतिशत नकदी स्तर बरकरार रखा है। 
 
आदित्य बिड़ला फ्रंटलाइन इ​क्विटी फंड पिछले साल निवेशकों के लिए अच्छा प्रतिफल देने में सक्षम नहीं रहा। क्या अब आपको बदलाव दिख रहे हैं?
पिछले साल के दौरान बाजारों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस श्रेणी में कई फंडों ने कमजोर प्रदर्शन किया। फंड वै​श्विक चक्रीयता के मुकाबले घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी ​स्थिति में है। यह बैंक (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र), वाहन, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी/ड्यूरेबल्स, दूरसंचार और रियल एस्टेट पर ओवरवेट है। 

आदित्य बिड़लाआयइक्विटी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
ताजा खबरें

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST
आईपीओ

Upcoming IPO: इस सप्ताह आएंगे ये IPO, निवेश के लिए तैयार रहे

June 3, 2023 10:46 AM IST
आज का अखबार

बाजार हलचल: 52 सप्ताह की ऊंचाई पर अपोलो हॉ​स्पिटल्स

June 2, 2023 11:07 PM IST
आज का अखबार

बाजार पर हावी रहेंगे तेजड़िये! निफ्टी और सेंसेक्स पर है अच्छी पकड़

June 2, 2023 11:03 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST
आपका पैसा

Fixed Deposit या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर

June 2, 2023 12:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST

Latest News


  • Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023
  • पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023
  • Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023
  • बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023
  • FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us