Tue, सितंबर 22, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,728.20)

-130.79 (-0.17%) ट्रेंड

होम / बाजार / जिंस / ISMA ने चीनी उत्पादन के अनुमान में की 12 लाख टन की कटौती

ISMA ने चीनी उत्पादन के अनुमान में की 12 लाख टन की कटौती

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में देश में चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 328 लाख टन कर दिया है। पहले 340 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। साथ ही…

Sugar prices

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में देश में चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 328 लाख टन कर दिया है। पहले 340 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। साथ ही एसोसिएशन ने यह भी उम्मीद जताई है कि 40 लाख टन चीनी एथनॉल बनाने में इस्तेमाल होगी, जबकि पहले 45 लाख टन का अनुमान लगाया गया था।

महाराष्ट्र में 2022-23 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन घटकर 105 लाख टन रहने के कारण इस्मा ने गिरावट का अनुमान लगाया है। पहले महाराष्ट्र में 121 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था।

बहरहाल उद्योग के कुछ जानकारों ने कहा कि चीनी के उत्पादन में गिरावट के बावजूद एथनॉल बनाने में चीनी का 45 लाख टन इस्तेमाल बना रहेगा, जो 2021-22 में 36 लाख टन था। महाराष्ट्र में गन्ने की पेराई का सत्र खत्म हो गया है।

एसोसिएशन ने एक बयान में कहा है, ‘इस्मा ने 2022-23 के लिए देश में चीनी के उत्पादन का अनुमान (एथनॉल के उत्पादन में इस्तेमाल को छोड़कर) संशोधित कर 328 लाख टन कर दिया है। 40 लाख टन चीनी का इस्तेमाल एथनॉल में होने का अनुमान है।’

जनवरी में इस्मा ने 340 लाख टन उत्पादन का अनुमानन लगाया था और 45 लाख टन एथनॉल में इस्तेमाल का अनुमान था।

First Published - अप्रैल 26, 2023 | 11:15 PM IST

Advertisement

Advertisement