Wed, सितंबर 23, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,828.25)

+299.17 (+0.40%) ट्रेंड

होम / बाजार / जिंस / मई के अंत तक सस्ते होंगे अंगूर

मई के अंत तक सस्ते होंगे अंगूर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में पैदा होने वाले अंगूर की फसल मई के अंत में आनी शुरू हो जाएगी, जिससे अंगूर की कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र…


पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में पैदा होने वाले अंगूर की फसल मई के अंत में आनी शुरू हो जाएगी, जिससे अंगूर की कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र से अंगूर आ रहा है, जिसके कारण खुले बाजार में इसका भाव 35 से 40 रुपये प्रति किलो हो गया है।


इस क्षेत्र में अंगूर की आवक के बाद इसकी कीमत घटकर 8 से 20 रुपये के बीच आ जाने की उम्मीद है। पिछले कई वर्षो से अंगूर बागान मालिकों ने इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया है। अंगूर के उत्पादक इस फसल को घाटे का सौदा मानकर इसके विकास पर ध्यान नहीं दे रहे है। हालांकि इस नकदी फसल में काफी संभावनाएं हैं और विशेषज्ञ इसे किसानों के हित में बताते हैं।

First Published - मार्च 18, 2008 | 11:37 PM IST

Advertisement

Advertisement