Sat, सितंबर 26, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,895.74)

+315.20 (+0.43%) ट्रेंड

होम / बाजार / जिंस / डॉलर के गिरने से सोने में उछाल

डॉलर के गिरने से सोने में उछाल

शुक्रवार को सोने के कारोबार में इस सप्ताह के दौरान सबसे अधिक मजबूती देखी गई। माना जा रहा है कि यूरो के मुकाबले डॉलर में आई गिरावट के कारण इसकी बिकवाली में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिंगापुर में हाजिर…

शुक्रवार को सोने के कारोबार में इस सप्ताह के दौरान सबसे अधिक मजबूती देखी गई। माना जा रहा है कि यूरो के मुकाबले डॉलर में आई गिरावट के कारण इसकी बिकवाली में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


सिंगापुर में हाजिर डिलिवरी के लिए सोने की कीमत प्रति औंस 943.80 डॉलर पर रही। चांदी के भाव में शुक्रवार को सिंगापुर के बाजार में एक फीसदी की गिरावट देखी गई। चांदी की कीमतों में प्रति औंस 18.22 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव में इस सप्ताह के दौरान 2.7 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई जबकि इस साल सोने की कीमत में 13 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।


दूसरी ओर डॉलर की कीमतों गत दिसंबर महीने से लगातार गिरावट देखी गई है। इस दौरान यूरो के मुकाबले डॉलर की कीमतों में 7.7  फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

First Published - मार्च 28, 2008 | 11:44 PM IST

Advertisement

Advertisement