Thu, सितंबर 24, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,580.54)

-1,247.71 (-1.67%) ट्रेंड

होम / बाजार / जिंस / फेड की फुहार से सोना ठंडा

फेड की फुहार से सोना ठंडा

पिछले कुछ अरसे से कीमतों की आग में तप रहा सोना अब फेड कट की फुहार पाते ही ठंडा पड़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां इसकी कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिल्ली में इसमें…

पिछले कुछ अरसे से कीमतों की आग में तप रहा सोना अब फेड कट की फुहार पाते ही ठंडा पड़ने लगा है।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां इसकी कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिल्ली में इसमें 11,10 रुपए की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।


 मुंबई में भी यह 905 रुपए लुढ़क गया। इसी तरह अन्य भारतीय सर्राफा बाजारों में भी आसमान छू रहा सोना काफी नीचे आने की खबरें हैं।नई दिल्ली से मिली खबर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरती कीमतों की खबर सुनकर शुरू हुई सटोरियों की बिकवाली के चलते यहां सोना 11,10 रुपए गिर कर 12,00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी में भी 1000 रुपए की भारी कमी आई।


 यहां के बाजारों में चांदी की कीमत गुरुवार को 23,200 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। चांदी में भी आई गिरावट का प्रमुख कारण जबरदस्त बिकवाली ही रही। सोना स्टैंडर्ड और आभूषण, दोनों में से हर एक को 635 रुपए का झटका झेलना पड़ा और इसकी कीमत घटकर क्रमश: 12,475 और 12,325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी हाजिर में 1000 रुपए की कमी के साथ इसकी कीमत 23,200 रुपए प्रति किलो पर आ गई।


 चांदी के सिक्कों की कीमत में 300 रुपए की कमी के साथ इसके 100 सिक्कों की खरीद कीमत 26,700 रुपए और बिक्री कीमत 26,800 रुपए हो गई। मुंबई में सोना 905 रुपए नीचे आकर 12,075 रुपए प्रति किलो पर आ गया जबकि चांदी हाजिर 2,025 रुपए की गिरावट के साथ 22,890 रुपए प्रति किलो पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के संभलने और कच्चे तेल की कीमतों के कम होने के साथ जिंस की कीमतों में भी कमी आने लगी है।


 इसके तहत एशियाई बाजार में सोना हाजिर तो तकरीबन 2.8 फीसदी नीचे आते हुए 917.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो कि एक माह में सबसे कम है। जबकि बुधवार को सोने की कीमत में तकरीबन 100 डॉलर की गिरावट दर्ज हुई थी। सोमवार को यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।


लंदन और अन्य विदेशी बाजारों में भी सोने की चमक फीकी पड़ने की खबरें हैं। भारत समेत दुनियाभर में उड़ान भरते सोने की कीमतें मंगलवार को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तीन चौथाई की कमी करने के ऐलान के बाद से ही धराशायी होने लगी थीं।

First Published - मार्च 21, 2008 | 12:49 AM IST

Advertisement

Advertisement