आज एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले।
हैंगसेंग खुलते ही 105 अंक गिरकर 16,325 अंक पर आ गया।
दूसरी तरफ, शंघाई कंपोजिट भी नौ अंकों की गिरावट के साथ 2,559 पर आ गया। स्ट्रेट टाइम्स और सियोल कंपोजिट भी आठ अंक गिरकर क्रमशः 2,066 और 1,390 पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, ताइवान का संवेदी सूचकांक 73 अंकों (एक फीसदी) के इजाफे के साथ 6,453 पर खुला है।
निक्कई आज बंद है।
