1. एटीऐंडटी किस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है?
क. दूरसंचार
ख. सीमेंट
ग. एफएमसीजी
घ. इनमें से कोई नहीं
2. नैशनल एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने विश्व बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कहां की कंपनी रियो टिंटो अल्कान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
क. फ्रांस
ख. कनाडा
ग. जर्मनी
घ. जापान
3. इनमें से किनको विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है?
क. राकेश मोहन
ख. अरुण रामनाथन
ग. सी. रंगराजन
घ. कोई नहीं
4. भारत में सबसे ज्यादा आयात किस देश से किया जाता है?
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. यूएई
घ. स्विटजरलैंड
5. चतुर्वेदी समिति का गठन किस क्षेत्र का अध्ययन करने के साथ ही सिफारिशें करने के लिए किया गया था?
क. ऑटोमोबाइल
ख. ऊर्जा क्षेत्र
ग. मेडिसिन
घ. तेल और प्राकृतिक गैस
6. बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ने कितने करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया?
क. 500 करोड़ रुपये
ख. 1000 करोड़ रुपये
ग. 1500 करोड़ रुपये
घ. 2000 करोड़ रुपये
7. इंडो-आसियान शिखर सम्मेलन में इंडो-आसियान मुक्त व्यापार करार हो सकता है। यह सम्मेलन इस महीने कहां होने वाला है?
क. सिंगापुर
ख. मनीला
ग. बैंकॉक
घ. इनमें से कोई नहीं
8. एसकेएफ इंडिया ने अपनी विस्तार योजनाओं को टाल दिया है। यह किस चीज का उत्पादन करती है?
क. वाहन
ख. वाहन कलपूर्जे
ग. बाइक
घ. कोई नहीं
9. सरकार ने सेनवैट में कितने प्रतिशत की कमी लाने की घोषणा की है?
क. 4 प्रतिशत
ख. 10 प्रतिशत
ग. 2 प्रतिशत
घ. 3 प्रतिशत
10. इनमें से कौन सी कार कंपनी भारत में अपने उत्पादन में 30 फीसदी की कमी करेगी?
क. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा
ख. टाटा मोटर्स
ग. टोयोटा
घ. मारुति
जवाब:-1. क 2. ख 3. क 4. ख 5. घ 6. ख 7. क 8. ख 9. क 10. ग