ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम आज पांचवें दिन भी जारी रहा।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संगठन ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।
ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष चरण सिंह लोहाड़ा तथा सचिव एस.वेणुगोपाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आंधप्रदेश, कर्नाटक तथा गुजरात सहित कई राज्यों से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
