Skip to content
  गुरूवार 9 फ़रवरी 2023
Trending
February 8, 2023प्रतिभूतियों को उधार देना, लेना संभवFebruary 8, 2023Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग पर केंद्र के सख्त कानून की जरूरत- आईटी मंत्रीFebruary 8, 2023जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर चर्चा की संभावना नहींFebruary 8, 2023Budget 2023 : रक्षा बजट में स्पष्टता की दरकार दोधारी तलवारFebruary 8, 2023दुनिया में कम हुई है अनिश्चितताFebruary 8, 2023नीतिगत गुंजाइश बरकरारFebruary 8, 2023हमने ऐप बैन करने का सुझाव नहीं दिया: आरबीआईFebruary 8, 2023G-20 देशों के यात्री कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, भुगतान करना होगा आसानFebruary 8, 2023उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण मेंFebruary 8, 2023एमपीसी का जीडीपी वृद्धि अनुमान सरकार से ज्यादा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  ‘मजबूत सुरक्षा कवच तैयार’
ताजा खबरें

‘मजबूत सुरक्षा कवच तैयार’

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —October 21, 2021 11:20 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई और इसी के साथ देश ने कोरोनावायरस से बचाव के अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि देश के पास पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए अब एक मजबूत सुरक्षा कवच है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। देश में टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले शीर्ष पांच राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
मोदी ने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया और दिल्ली में मौजूद राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया जहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों तथा टीका लगवाने पहुंचे लाभार्थियों से बात की।
प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के झज्जर परिसर में बने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में इन्फोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि 21 अक्टूबर, 2021 का यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने कुछ ही देर पहले टीकों की 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार किया।
उन्होंने कहा, ‘पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत सुरक्षा कवच है। यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है।’ इस उपलब्धि को हासिल करने के मौके पर प्रधानमंत्री राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने वहां अस्पताल के अधिकारियों, कर्मियों और कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी उनके साथ मौजूद थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में टीकाकरण मुहिम शुरू होने के 85 दिन बाद तक 10 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी थीं, इसके 45 और दिन बाद भारत ने 20 करोड़ का आंकड़ा छुआ और उसके 29 दिन बाद यह संख्या 30 करोड़ पहुंच गई।   
देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 और दिन बाद 6 अगस्त को देश में टीकों की दी गई खुराकों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद उसे 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 76 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड से बचाव के टीकाकरण अभियान को 100 करोड़ खुराक के आंकड़े तक पहुंचने में भारत को 279 दिन लगे हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘आज, जब भारत ने वैक्सीन सेंचुरी हासिल कर ली है, मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक टीकाकरण केंद्र में गया। टीका हमारे नागरिकों के जीवन में गर्व और सुरक्षा लेकर आया है।’ मोदी ने व्हीलचेयर पर बैठकर टीका लगवाने आरएमएल अस्पताल पहुंची एक लाभार्थी से उसकी रुचियों के बारे में पूछा।
मांडविया ने एक ट्वीट करके देश को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है। वहीं, 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने पर गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक तेद्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और भारत के लोगों को कोविड-19 से संवेदनशील आबादी की रक्षा करने और टीकों के समतामूलक वितरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों के लिए बधाई।’
इस मौके पर गुरुवार को कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मनसुख मांडविया ने गुरुवार को एक गीत और एक फिल्म जारी की, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करने के पीछे के प्रयासों को दर्शाया गया है। इस गीत को कैलाश खेर ने गाया है। दृश्य-श्रव्य फिल्म में दिखाया गया है कि टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया कैसे शुरू हुई और कितनी मेहनत एवं प्रयासों के कारण दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस फिल्म के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सों और अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया गया है। मांडविया ने लाल किले पर गीत और फिल्म जारी की। लाल किले पर देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा प्रदर्शित किया गया है, जिसका वजन करीब 1,400 किलोग्राम है। इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है। यही तिरंगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।    

उपलब्धिकोविड -19टीकाकरण कार्यक्रमनरेंद्र मोदीसुरक्षा कवच
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अर्थव्यवस्था

RBI Repo Rate Hike : आरबीआई ने रीपो रेट में किया 0.25 फीसदी का इजाफा, बढ़ सकती है लोन की EMI

February 8, 2023 10:59 AM IST0
ताजा खबरें

JEE-Main results: 20 प्रतिभागियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किए

February 7, 2023 4:40 PM IST0
अन्य

G20 : गुजरात में कच्छ का रण पहले पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की करेगा मेजबानी

February 7, 2023 10:46 AM IST0
ताजा खबरें

BMC ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट किया पेश

February 4, 2023 3:37 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत ने बचाव उपकरण, राहत सामग्री, मेडिकल दल के साथ चार विमान तुर्किये भेजे

February 8, 2023 10:05 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मुनाफे की दर दुनिया में सबसे बेहतरः PM मोदी

February 7, 2023 8:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

IPEF पर बातचीत का शुरू होगा दूसरा दौर

February 7, 2023 8:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey- Syria Earthquake : तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में मौत का आंकड़ा 5 हजार के पार

February 7, 2023 2:31 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Adani Group की बिजली आपूर्ति क्षमता पर संदेह नहींः बांग्लादेश

February 7, 2023 12:10 PM IST0
अन्य समाचार

सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए प्रयास नहीं किया, डरी हुई है : कांग्रेस

February 7, 2023 10:45 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • RBI Repo Rate
  • Delhi Excise Policy Case
  • Stocks To Watch
  • Budget 2023 | Agriculture Sector
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


प्रतिभूतियों को उधार देना, लेना संभव

February 8, 2023 11:30 PM IST

Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग पर केंद्र के सख्त कानून की जरूरत- आईटी मंत्री

February 8, 2023 11:29 PM IST

जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर चर्चा की संभावना नहीं

February 8, 2023 11:27 PM IST

Budget 2023 : रक्षा बजट में स्पष्टता की दरकार दोधारी तलवार

February 8, 2023 11:27 PM IST

दुनिया में कम हुई है अनिश्चितता

February 8, 2023 11:26 PM IST

Latest News


  • प्रतिभूतियों को उधार देना, लेना संभव
    by भास्कर दत्ता
    February 8, 2023
  • Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग पर केंद्र के सख्त कानून की जरूरत- आईटी मंत्री
    by सौरभ लेले
    February 8, 2023
  • जीएसटी परिषद की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर चर्चा की संभावना नहीं
    by श्रीमी चौधरी
    February 8, 2023
  • Budget 2023 : रक्षा बजट में स्पष्टता की दरकार दोधारी तलवार
    by अजय शुक्ला
    February 8, 2023
  • दुनिया में कम हुई है अनिश्चितता
    by अजय शाह
    February 8, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60663.79 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60664
3780.63%
निफ्टी60664
3780%
सीएनएक्स 50015028
1260.85%
रुपया-डॉलर82.64
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.2158.6519.76
One 97677.6014.99
Zomato Ltd54.259.49
Symphony1047.308.47
Adani Ports599.458.34
PB Fintech.481.656.76
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.2164.2520.04
One 97675.9514.84
Zomato Ltd54.3010.03
Symphony1047.858.56
Adani Ports599.258.33
PB Fintech.481.756.70
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateRBI Repo RateDelhi Excise Policy CaseStocks To WatchBudget 2023 | Agriculture SectorOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us