प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 8 सितंबर को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना को उद्घाटन करेंगे। बता दें कि दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का पुनर्विकास किया गया है। अब इनको ‘कर्तव्य पथ’ के नाम से जाना जाएगा। है। आज होने वाले इस कार्क्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में आज आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बताया है कि बच्चों सहित पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए और नई दिल्ली में यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं।
बता दें कि प्रोजेक्ट से जुड़े 10 मार्ग शाम 6 से 9 बजे रात तक बंद रहेंगे। कई मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्ट भी किया जाएगा।
उद्घाटन के चलते हुए दिल्ली हाई कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे से बंद रहेंगे। बुधवार को हाई कोर्ट ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही इस रूट में पड़ने वाले कुछ सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
जानिए पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में:
7 PM – नेताजी सुबाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण
7:10 PM – इंडिया गेट पहुंचेंगे पीएम
7:25 PM – श्रमजीवियों से संवाद
7:30 PM – कर्तव्यपथ का उद्घाटन
7:40 PM – मंच पर पहुंचेंगे पीएम
8:02 PM – पीएम मोदी का संबोधन
