Skip to content
  शनिवार 3 जून 2023
Trending
June 3, 2023Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023विलय नहीं, सिर्फ सहारा लाइफ की बीमा देनदारियों, संपत्तियों का हस्तांतरण: SBI LifeJune 3, 2023उसी जज्बे के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जैसे IPL और रणजी ट्रॉफी में की: रहाणेJune 3, 2023US debt ceiling: बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षरJune 3, 2023World Bank President: अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कियाJune 3, 2023Odisha Train Accident: रेल हादसों से सबक क्यों नहीं लेती सरकार! पिछले 10 वर्षों में सातवीं बड़ी दुर्घटना
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  देवेगौड़ा, ममता समेत कई नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया
ताजा खबरें

देवेगौड़ा, ममता समेत कई नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता| नई दिल्ली—October 10, 2022 4:01 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव का सोमवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

देवेगौड़ा ने यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीतिक परंपराओं के लिए प्रतिबद्ध नेता थे।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं राष्ट्रीय स्तर के महान नेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक के निधन के समाचार से बहुत दुखी हूं। उनका निधन हमारे देश और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’ नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यादव ने अपना जीवन जन सेवा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित कर दिया तथा उनका निधन पूरे देश के लिए क्षति है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं दिवंगत मुलायम सिंह यादव के शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यादव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘समाजवाद के प्रेरक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार मिला। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और सभी प्रशंसकों और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।’’ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यादव के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे।’’

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यादव ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बनाए रखा और वह सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़े हुए। जनता दल (सेकुलर) के नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी ने यादव को याद करते हुए कहा कि वह देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार में रक्षा मंत्री रहे।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मुलायम जी ने राजनीति में अपने लंबे कार्यकाल में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और देश के लिए अथक काम किया।’’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मुलायम सिंह को ‘‘जननेता’’ बताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी एस येदियुरप्पा ने मुलायम के निधन को राष्ट्र की राजनीति के लिए क्षति बताया और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि यादव ‘‘सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ हमारे देश की लड़ाई में एक मजबूत ताकत’’ थे।

सपा के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मुलायम सिंह में देश का प्रधानमंत्री बनने की पूरी काबिलियत थी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने भी यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और राज्य के कई नेताओं ने सपा संस्थापक के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। रवि ने कहा कि मुलायम सिंह के निधन से देश की राजनीति में एक खालीपन पैदा हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि यादव ने ‘‘कई दशकों तक लाखों लोगों के दिलों पर राज किया।’’

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष ए एन शमशीर और राज्य के कई अन्य नेताओं ने यादव के निधन पर शोक जताया। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार, भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एम वाई तारिगामी समेत कई अन्य नेताओं ने भी यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

akhilesh yadavMamata Banerjeemulayam singh yadavMulayam Singh Yadav diedMulayam Singh Yadav no moreSP Mulayam Singh Yadav
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
ताजा खबरें

Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST
टेक-ऑटो

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST
कंपनियां

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST
आपका पैसा

Fixed Deposit या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर

June 2, 2023 12:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST

Latest News


  • Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023
  • पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023
  • Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023
  • बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023
  • FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us