Skip to content
  शुक्रवार 31 मार्च 2023
Trending
March 31, 2023पीएनबी फाइनैंस मामले में समीर जैन, पत्नी व अन्य पर जुर्माना घटाMarch 31, 2023PhonePe ने जेस्टमनी का अधिग्रहण टालाMarch 31, 2023Stocks to watch: RIL, Tata Power, Hero MotoCorp, Shakti Pumps, BDL, RVNLMarch 31, 2023जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठकMarch 31, 2023Stock Market LIVE: FY23 के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?March 30, 202351 फीसदी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां : GOQii surveyMarch 30, 2023संयुक्त विपक्षी मोर्चाः विभाजन की दरारें ठीक करने की दरकारMarch 30, 2023दही को कहा दही, साउथ इंडिया बोला.. नहींMarch 30, 2023बाजारों के उतार-चढ़ाव के बीच 10 दिग्गज कंपनियां, जहां हो सकती है भारी आयMarch 30, 2023हरियाली की दीवार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  नए वायरस को घातक कहना जल्दबाजी
ताजा खबरें

नए वायरस को घातक कहना जल्दबाजी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 26, 2021 11:23 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कोरोनावायरस के नए अफ्रीकी रूप बी.1.1.529 को लेकर बढ़ती चिंता के बीच, भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि वायरस के नए रूप में संरचनात्मक बदलावों की व्याख्या घातक या अत्यधिक संक्रामक तौर पर करने की आवश्यकता नहीं है।
आईसीएमआर में महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोगों के प्रमुख समीरन पांडा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘म्यूटेशन कोई नई बात नहीं है। यह रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन में बदलावों की संख्या है जिसकी वजह से इतना ध्यान खींचा गया है। क्लस्टर संक्रमण को अभी तक नहीं देखा गया है।’ पांडा ने कहा कि अन्य बातों के अलावा क्लीनिकल आकलन करने के लिए वायरस के इस नए रूप का अधिक अध्ययन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमें कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है।’
प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि बी.1.1.529 रूप में वायरस के विभिन्न हिस्सों में 30 से अधिक म्यूटेशन हुए हैं। ये म्यूटेशन स्पाइक प्रोटीन में होते हैं जो वायरस का वह हिस्सा होता है जो शरीर में कोशिकाओं को बांधता है। भारत में अभी तक इस नए रूप का पता नहीं चला है। पांडा ने कहा कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह कोई नया वायरस नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह एक नया अवतार है। नए रूप होते हैं और हम खुद को साफ-सफाई का ख्याल रखकर, एक-दूसरे से दूरी बरतकर और कोविड के अनुरूप व्यवहार कर खुद को बचाने में सक्षम होंगे।’ पांडा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वायरस के नए रूप का संदर्भ किसी देश के नाम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि इससे अमुक जगह बदनाम होती है। उन्होंने कहा कि लोग टीकाकरण कराएं।
पांडा ने कहा, ‘हम इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) क्या कहेगा और भारत में क्या हो रहा है।’ क्या नए वायरस पर टीके का कोई असर नहीं होगा इस पर उन्होंने कहा कि 100 फीसदी प्रतिरोधक क्षमता वाला बचाव कारगर नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि इसके स्तर में कुछ हद तक अंतर हो सकता है और टीके से कुछ सुरक्षा मिलेगी। आईसीएमआर के साथ इंपीरियल कॉलेज, लंदन ने भी एक क्रोम-आईसी सिमुलेटर तैयार किया है जो प्रतिरोधक क्षमता के बावजूद संक्रमण वाली स्थिति और तीसरी लहर की संभावना पर शोध करे। पांडा ने कहा, ‘इस गणितीय मॉडल का इस्तेमाल अब राज्य कर रहे हैं। यह नए रूप के संदर्भ में भी उपयोगी होगा।’
भारत ने गुरुवार को राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि इन देशों और अन्य जोखिम वाले देशों से यात्रा करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कड़ी जांच की जाए।
हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि किसी निश्चित जवाब पर पहुंचने के लिए हमें अधिक जीनोमिक अनुक्रमण की जरूरत है क्योंकि नया संस्करण बहुत जल्दी फैलता है। दक्षिण अफ्रीका के सेंटर फॉर एपिडेमिक रिस्पॉन्स ऐंड इनोवेशन के निदेशक तुलियो डी ओलिवियरा ने कहा, ‘दो सप्ताह से भी कम समय में (बी.1.1.529) दक्षिण अफ्रीका में एक भयावह डेल्टा लहर के बाद वायरस का नया रूप सभी तरह के संक्रमणों पर हावी है।’

नया स्वरूप सामने आने के मद्देनजर कई देशों ने कदम उठाने शुरू किए
दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार को कोरोनावायरस के नए स्वरूप के सामने आने के बाद विश्व के देशों ने इस देश से हवाई यात्रा रोकने जैसा कदम उठाना शुरू कर दिया है। यूरोपीय संघ में शामिल देशों में मामलों में भारी वृद्धि के बीच, जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने कहा, ‘यह एक नया स्वरूप कई समस्याएं पैदा करेगा।’ ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने सांसदों से कहा, ‘शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह स्वरूप डेल्टा संस्करण की तुलना में अधिक खतरनाक हो सकता है और वर्तमान टीके इसके खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें जल्द से जल्द संभव कदम उठाने की दिशा में आगे बढऩा चाहिए।’ इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मलावी से लौटे एक यात्री में नए स्वरूप से संक्रमण का मामला सामने आया है।  नए स्वरूप के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत ज्यादा संक्रामक है।
ब्रिटेन में नए स्वरूप की चल रही है जांच
ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश में कोविड-19 के एक नए और सबसे महत्त्वपूर्ण स्वरूप की आधिकारिक तौर पर जांच की जा रही है। सरकार ने शुक्रवार को छह दक्षिणी अफ्रीकी देशों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की ‘लाल सूची’ में डाल दिया है। ब्रिटेन ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।
डब्ल्यूएचओ ने बैठक बुलाई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सलाहकार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोनावायरस के एक नए चिंताजनक स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए शुक्रवार को विशेष सत्र आयोजित कर रहे हैं। हालांकि एक शीर्ष विशेषज्ञ का कहना है कि कोविड-19 रोधी टीकों का इस स्वरूप पर असर का पता लगाने में हफ्ते लग जाएंगे। कोविड-19 संबंधी तकनीकी सलाहकार समूह की तथाकथित बी.1.1.529 स्वरूप पर चर्चा के लिए डिजिटल बैठक हो रही है।

अफ्रीकी रूपआईसीएमआरकोरोनावायरसनया वायरसबी.1.1.529म्यूटेशन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ तीन अप्रैल को खुलेगा

March 25, 2023 4:59 PM IST
अन्य

PM Modi ने कर्नाटक में निशुल्क सेवाएं देने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया उद्घाटन

March 25, 2023 1:41 PM IST
अन्य

बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

March 11, 2023 2:55 PM IST
अन्य समाचार

कारीगरों की मदद के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी

March 11, 2023 11:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

मोदी ‘सरनेम’ विवाद : ललित मोदी ने राहुल गांधी पर ब्रिटेन में मुकदमा चलाने की धमकी दी

March 30, 2023 4:02 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Philippines में नौका में आग लगने से 31 लोगों की मौत, 7 अन्य लापता

March 30, 2023 3:21 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत की NTPC और श्रीलंका की CEB ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सोलर पावर प्लांट

March 30, 2023 1:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

H-1B visa धारकों के जीवनसाथी अमेरिका में कर सकते हैं नौकरी : यूएस कोर्ट का आदेश

March 30, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विदेशी तेल कंपनियों को लाइसेंस देने के बावजूद श्रीलंका की मदद जारी रखेगा भारत

March 29, 2023 11:59 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

क्रेडिट सुइस डील के साथ Ermotti की UBS में होगी वापसी, संभालेंगे CEO का पद

March 29, 2023 3:35 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


पीएनबी फाइनैंस मामले में समीर जैन, पत्नी व अन्य पर जुर्माना घटा

March 31, 2023 9:11 AM IST

PhonePe ने जेस्टमनी का अधिग्रहण टाला

March 31, 2023 9:11 AM IST

Stocks to watch: RIL, Tata Power, Hero MotoCorp, Shakti Pumps, BDL, RVNL

March 31, 2023 9:08 AM IST

जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठक

March 31, 2023 8:49 AM IST

Stock Market LIVE: FY23 के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?

March 31, 2023 8:44 AM IST

Latest News


  • पीएनबी फाइनैंस मामले में समीर जैन, पत्नी व अन्य पर जुर्माना घटा
    by बीएस वेब टीम
    March 31, 2023
  • PhonePe ने जेस्टमनी का अधिग्रहण टाला
    by पीरज़ादा अबरार
    March 31, 2023
  • Stocks to watch: RIL, Tata Power, Hero MotoCorp, Shakti Pumps, BDL, RVNL
    by बीएस वेब टीम
    March 31, 2023
  • जियो फाइनैंशियल के लिए 2 मई को रिलायंस ने बुलाई बैठक
    by बीएस संवाददाता
    March 31, 2023
  • Stock Market LIVE: FY23 के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?
    by बीएस वेब टीम
    March 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58273.86 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58274
6601.15%
निफ्टी58274
6600%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.26
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Cochin Shipyard483.0016.05
NBCC35.3513.56
Suzlon Energy8.0012.99
Macrotech Devel.877.9511.53
CSB Bank272.7511.33
Adani Enterp.1779.0011.08
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
Ingersoll-Rand2590.358.97
UCO Bank24.558.87
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us