Skip to content
  सोमवार 20 मार्च 2023
Trending
March 20, 2023लगातार बढ़ रही AI की मांग, केवल भारत में 45,000 से ज्यादा नौकरियां: टीमलीजMarch 20, 2023रूस पहुंचे चीन के राष्ट्रपति, यूक्रेन के साथ युद्ध पर होगी शांतिवार्ता या बनेगी कोई और रणनीति!March 20, 2023Delhi Gold Rate: सोना 60,000 के पार, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांगMarch 20, 2023निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश फरवरी में 44 फीसदी घटा: रिपोर्टMarch 20, 2023Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसलाMarch 20, 2023Samsung भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में करेगी निवेशMarch 20, 2023अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी Air India: सीईओ विल्सनMarch 20, 2023ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को तुर्की में ट्रेनिंग के लिए धन मुहैया कराएगा TOPSMarch 20, 2023श्रम पोर्टल पर 28.66 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने कराया पंजीकरण : सरकारMarch 20, 2023OROP बकाये के भुगतान पर दिए फैसले का पालन करने के लिए बाध्य है केंद्र : SC
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  टीका निर्यात को तैयार भारतीय निर्माता
ताजा खबरें

टीका निर्यात को तैयार भारतीय निर्माता

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 23, 2020 11:24 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कोरोना महामारी के लिए टीका बनाने की दौड़ में आगे चल रही भारतीय कंपनियां टीके को विदेश में निर्यात करने के लिए तैयारियां शुरू कर रही हैं। टीका परीक्षण के अंतिम चरण पर काम कर रही इन कंपनियों के लिए अपनी लागत की वसूली करना काफी अहम होगा।  
उदाहरण के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अगले दो वर्षों में 3.2 अरब टीके की आपूर्ति की प्रतिबद्धता जताई है। इनमें भारत के लिए बनने वाले टीके भी शामिल हैं। इस क्षेत्र से जुड़े सूत्रों के अनुसार, टीके की आपूर्ति के लिए एसआईआई बांग्लादेश एवं कुछ अन्य एशियाई देशों के साथ भी बातचीत कर रही है।
एसआईआई आमतौर पर हर साल अपने टीके के उत्पादन का 60 प्रतिशत से अधिक निर्यात करती है और इसके द्वारा उत्पादित टीका खरीदने वालों में विश्व स्वास्थ्य संगठन, गवी, सेपी, यूनिसेफ और अन्य वैश्विक खरीद एजेंसियां शामिल हैं। कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष में पुणे स्थित संयंत्रों में टीके की 1.5 अरब खुराक बनाई थी।
फिलहाल, एसआईआई कोरोना का टीका बनाने में व्यस्त है, जिसके लिए उसने एस्ट्राजेनेका के साथ समझौता किया है। यह एस्ट्राजेनेका को एक अरब टीकों की आपूर्ति करेगी जिसमें से लगभग 50 प्रतिशत भारत के लिए होंगी। यह नोवावैक्स को भी 2 अरब टीकों की आपूर्ति भी करेगी। नोवावैक्स के लिए तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण अभी तक भारत में शुरू नहीं हुए हैं। इसके अलावा, एसआईआई नोवावैक्स एवं एस्ट्राजेनेका, दोनों के 20 करोड़ टीके गावी को 3 डॉलर प्रति टीके की दर पर उपलब्ध कराएगी। इन सभी को एक साथ रखें तो एसआईआई पहले ही 3.2 अरब टीकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। इनमें से एस्ट्राजेनेका की 50 करोड़ खुराक भारत के लिए होने की संभावना है। सूत्रों ने संकेत दिया कि अब कंपनी आपूर्ति समझौते के लिए बांग्लादेश एवं कुछ दूसरे एशियाई देशों के साथ बातचीत कर रही है। जैसे, गावी निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में एसआईआई द्वारा विकसित टीकों की आपूर्ति करेगी।  सूत्रों ने बताया, ‘एसआईआई के पास अगले साल जून तक कोरोना के टीके की लगभग 2 अरब खुराक बनाने की क्षमता है। इससे 2021 के अंत तक अधिकतम 2.3 अरब खुराक ली जा सकती है। एसआईआई को सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम आदि के लिए बनाए जाने वाले टीकों की भी आपूर्ति करनी होगी।’ उन्होंने कहा कि इसलिए 3.2 अरब खुराक की आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को वर्ष 2021 एवं 2022 में पूरा किया जाएगा।
भारत सरकार हर साल लगभग 2.4 करोड़ बच्चों को टीका लगाने के लिए विभिन्न टीकों की 30 करोड़ खुराक खरीदती है। एसआईआई बड़ी मात्रा में इनकी आपूर्ति करती है। बिज़नेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए भारत बायोटेक इंटरनैशनल (बीबीआईएल) के कार्यकारी निदेशक साई प्रसाद ने कहा कि उन्हें दिसंबर तक गावी जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और कुछ देशों के साथ वैश्विक साझेदारी करने की उमीद है। प्रसाद ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता हमारे अपने देश को आपूर्ति करना होगा। हम उन कई देशों और गावी जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं जिनकी हमारे टीके में रुचि है। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी तीन तरह की हो सकती है – कुछ देश अपने खुद के क्लीनिकल परीक्षण करना चाहते हैं, अन्य देश टीका खरीदना चाहते हैं और कुछ अन्य चाहते हैं कि बीबीआईएल प्रौद्योगिकी-स्थानांतरण करे ताकि कोई स्थानीय कंपनी इस टीका का निर्माण कर सके।
इस बीच हैदराबाद स्थित यह कंपनी कोवैक्सीन निर्माण के लिए शहर में अपनी जीनोम वैली केंद्र में दूसरा संयंत्र स्थापित कर रही है। यह सक्रिय रूप से भारत में एक और स्थान तलाश रही है वह इस टीके का निर्माण कर सके। हैदराबाद की जीनोम वैली में दो यह दो संयंत्र मिलकर भारत के लिए 15 करोड़ तक खुराक बना सकते हैं और कंपनी को उमीद है कि तीसरे संयंत्र के साथ उत्पादन क्षमता बढ़कर प्रति वर्ष 50 करोड़ तक हो जाएगी। बीबीआईएल नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये के आस-पास खर्च कर रही है।
कंपनी पहले से ही टीके का आपातकालीन निर्माण शुरू कर चुकी है और इसके पास कुछ खुराक तैयार हैं। अहमदाबाद स्थित जायडस कैडिला भी अपने डीएनए प्लास्मिड टीका उमीदवार जायकोवी-डी के लिए वैश्विक साझेदारों के लिए तैयार है। यह टीका तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। इसने अब तक किसी भी वैश्विक साझेदारी की घोषणा नहीं की है। भारतीय टीका विनिर्माता के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लागत की वसूली के लिए यह वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था महत्त्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर, उदाहरण के लिए 30,000 लोगों पर किए जाने वाले तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षणों की लागत करीब 150 करोड़ रुपये होती है। इसमें टीका विकास करने की लागत तथा पशुओं पर किए जाने वाले परीक्षण के अलावा पहले और दूसरे चरण की लागत भी जोड़ लीजिए।
सरकार ने कोविड-19 टीका अनुसंधान के लिए 900 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन की घोषणा की है। हालांकि इससे कुछ लागत निकल जाएगी, लेकिन कंपनियों को लगात है कि लागत वसूली के लिए वैश्विक सौदे महत्त्वपूर्ण होंगे। इस बात की संभावना है कि भारत में ये कंपनियां सरकार को कम लागत पर आपूर्ति करेंगी।
एसआईआई भारत सरकार को कोविशील्ड की आपूर्ति 250 रुपये प्रति खुराक की दर पर कर सकती है, जबकि वह इसे बाजार में 500 से 600 रुपये प्रति खुराक की दर पर बेचेगी।

एसआईआईएस्ट्राजेनेकाटीका निर्यातटीका परीक्षणलागत वसूली
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य

बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

March 11, 2023 2:55 PM IST
अन्य समाचार

कारीगरों की मदद के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी

March 11, 2023 11:57 AM IST
अन्य

होली पर 491 फेरे लगाएंगी 196 विशेष ट्रेन

March 7, 2023 10:16 AM IST
अन्य समाचार

Megha Tropiques-1 को प्रशांत महासागर में गिराने के चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देगा ISRO

March 6, 2023 11:03 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

UBS 3.25 अरब डॉलर में खरीदेगा संकटग्रस्त बैंक Credit Suisse को

March 20, 2023 12:08 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

‘भारत 2047 तक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है’

March 20, 2023 10:48 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

UK में खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग में तिरंगे का किया अपमान, ब्रिटिश राजनयिक तलब

March 20, 2023 8:31 AM IST
आज का अखबार

लक्जरी मकान पर आयकर में छूट !

March 19, 2023 11:15 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

UBS ने Credit Suisse को 1 अरब डॉलर में खरीदने का दिया ऑफर !

March 19, 2023 11:14 PM IST
आज का अखबार

EV पर 31 तक कर्ज मंजूर कराएं आयकर बचाएं

March 19, 2023 11:14 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • IPL 2023 | CSK
  • IPO | SEBI
  • Rupee vs Dollar
  • Gujarat Earthquake
  • Corona New Cases
  • World Sleep Day

सबकी नजर


लगातार बढ़ रही AI की मांग, केवल भारत में 45,000 से ज्यादा नौकरियां: टीमलीज

March 20, 2023 6:38 PM IST

रूस पहुंचे चीन के राष्ट्रपति, यूक्रेन के साथ युद्ध पर होगी शांतिवार्ता या बनेगी कोई और रणनीति!

March 20, 2023 6:23 PM IST

Delhi Gold Rate: सोना 60,000 के पार, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग

March 20, 2023 6:03 PM IST

निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश फरवरी में 44 फीसदी घटा: रिपोर्ट

March 20, 2023 5:33 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसला

March 20, 2023 5:21 PM IST

Latest News


  • लगातार बढ़ रही AI की मांग, केवल भारत में 45,000 से ज्यादा नौकरियां: टीमलीज
    by शिवानी शिंदे
    March 20, 2023
  • रूस पहुंचे चीन के राष्ट्रपति, यूक्रेन के साथ युद्ध पर होगी शांतिवार्ता या बनेगी कोई और रणनीति!
    by भाषा
    March 20, 2023
  • Delhi Gold Rate: सोना 60,000 के पार, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग
    by भाषा
    March 20, 2023
  • निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश फरवरी में 44 फीसदी घटा: रिपोर्ट
    by भाषा
    March 20, 2023
  • Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसला
    by भाषा
    March 20, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57628.95 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57629
-3610.62%
निफ्टी57629
-3610%
सीएनएक्स 50014317
-1040.72%
रुपया-डॉलर82.68
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aarti Drugs368.0016.11
Netwrk.18 Media59.2512.79
MMTC31.095.00
Brightcom Group18.475.00
Route Mobile1346.104.96
Rallis India203.204.66
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aarti Drugs368.2516.13
Netwrk.18 Media59.2012.65
Sudarshan Chem.392.805.20
Brightcom Group18.505.11
MMTC31.004.91
Route Mobile1346.854.82
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayIPL 2023 | CSKIPO | SEBIRupee vs DollarGujarat EarthquakeCorona New CasesWorld Sleep Day
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us