Skip to content
  मंगलवार 7 फ़रवरी 2023
Trending
February 7, 2023वोडाफोन-आइडिया बना रही दमदार वापसी की योजनाFebruary 7, 2023महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारीFebruary 7, 2023Demat account : बाजार में उठापटक के बावजूद जनवरी में खुले 22 लाख नए डीमैट खातेFebruary 7, 2023Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादाFebruary 7, 2023Adani Green Energy Q3 results: कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 103 करोड़ रुपये पर पहुंचाFebruary 7, 2023Adani Group की कंपनियों को दिए कर्ज को लेकर भारतीय बैंकों के क्रेडिट प्रोफाइल को कोई रिस्क नहीं : Fitch RatingsFebruary 7, 2023‘दुनिया को अभी हाइड्रोकार्बन की जरूरत’February 7, 2023बैंक शेयरों की हालिया बिकवाली के बाद खरीदारी का मौका, हो सकती है कमाईFebruary 7, 2023Bharti Airtel Q3 results: मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंचा, आय में भी 20 फीसदी का इजाफाFebruary 7, 2023ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीत सकता है: डुमिनी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  देश में श्रमिक आंदोलन में गिरावट की झलक
ताजा खबरें

देश में श्रमिक आंदोलन में गिरावट की झलक

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—March 13, 2022 11:43 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

डॉक्टर से श्रमिक नेता बने दत्ता सामंत के नेतृत्व में 1980 के दशक के आरंभ में कपड़ा हड़ताल ने मुंबई के औद्योगिक परिदृश्य की तस्वीर बदल थी। इस हड़ताल में विभिन्न मिलों और लाखों श्रमिकों ने भाग लिया था।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से हाल में जारी आर्थिक समीक्षा के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में हड़ताल और तालाबंदी की घटनाओं में उन दिनों की तुलना में 95 फीसदी की कमी आई है। सरकारी आंकड़े 1981 से उपलब्ध हैं।    
1981 में महाराष्ट्र में कुल 636 हड़तालें और तालाबंदी की घटनाएं हुई थी। 2021 में यह संख्या घटकर 29 रह गई है। इसी तरह से हड़तालों में शामिल होने वाले श्रमिकों की संख्या में भी गिरावट आई है।
ऐसा नहीं है कि केवल महाराष्ट्र में ही श्रमिक आंदालनों में कमी आई है बल्कि राष्ट्रीय आंकड़ों से पता चलता है कि विगत दस वर्षों से इसमें लगातार कमी देखी जा रही है। बाद के वर्षों के आंकड़े अनंतिम हैं लेकिन वृहद रुझान से पता चलता है कि 2011 से इसमें अच्छी खासी कमी आई है।
यदि अन्य औद्योगिक राज्यों को रुख करें तो वहां पर भी समान ढर्रा नजर आता है। तमिलनाडु में 2000 में 135 हड़ताल और तालाबंदी की घटनाएं हुई थीं। इनमें 49,437 श्रमिकों ने भाग लिया था। 2019 में ऐसी घटनाओं की संख्या महज 15 रह गई। हड़ताल में शामिल होने वाले कुल श्रमिकों की संख्या भी 90 फीसदी कम होकर 4,589 रह गई।      
गुजरात की संख्याओं का विश्लेषण 2018 से किया गया था। यह रुझान थोड़ा कम स्पष्ट है। शायद ऐसा इसलिए है कि वहां विवादों की संख्या बहुत कम हैं। 2018 में केवल 13 विवाद हुए थे जो 2019 में घटकर 9 रह गई और 2020 में बढ़कर 18 हो गई। अक्टूबर, 2021 तक वर्ष 2021 के लिए विवादों की संख्या 8 थी। इनमें शामिल होने वाले श्रमिकों की कुल संख्या 2,000 से 5,300 के बीच थी। यह स्थिति इसके बावजूद है कि राज्य में फैक्टरियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 2020 के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 2018 में फैक्टरियों की संख्या 34,081 थी जो बढ़कर 36,726 हो गई।
अधिक संख्या में फैक्टरियां खुल रही हैं और अधिक लोग काम कर रहे हैं।
गुजरात राज्य सामाजिक-आर्थिक समीक्षा, 2021-22 में कहा गया है, ‘औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशालय के मुताबिक राज्य में फैक्ट्री अधिनियम-1948 के तहत पंजीकृत चालू फैक्टरियों की संख्या 2019 के 35,338 से बढ़कर 2020(अनंतिम) में 36,726 हो गई। चालू फैक्टरियों औसत रोजाना रोजगार भी 2019 के 18.3 लाख से बढ़कर 2020(अनंतिम) में 18.9 लाख हो गई।’          
महामारी वर्ष के दौरान महाराष्ट्र के ताजे आंकड़े और भी कम है। उस वर्ष लंबे समय के लिए देश में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ था।
महाराष्ट्र की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है, ‘2021 में 29 बार काम बंदी यानी कि हड़ताल और तालाबंदी की स्थिति रही जिसमें 6,799 कर्मचारी प्रभावित हुए थे जबकि उससे पिछले वर्ष 23 बार काम बंदी हुई जिसमें 6,434 कर्मचारी प्रभावित हुए थे। 2021 में काम बंदी के कारण 18.2 लाख मानव दिवसों का नुकसान हुआ जबकि 2020 में 19.3 लाख मानव दिवसों का नुकसान हुआ था।’
1981 में कुल फैक्टरियों की संख्या 16,594 थी जिनमें 12 लाख लोगों को रोजगार मिला था। 2021 में यह संख्या बढ़कर 36,848 हो गई जिनमें 29 लाख लोग नौकरी कर रहे थे।  

कपड़ाडॉक्टरदत्ता सामंतश्रमिक आंदोलनश्रमिक नेताहड़ताल
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
ताजा खबरें

JEE-Main results: 20 प्रतिभागियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किए

February 7, 2023 4:40 PM IST0
अन्य

G20 : गुजरात में कच्छ का रण पहले पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की करेगा मेजबानी

February 7, 2023 10:46 AM IST0
ताजा खबरें

BMC ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट किया पेश

February 4, 2023 3:37 PM IST0
ताजा खबरें

DU में अनाथ छात्रों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट

February 4, 2023 10:57 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

February 6, 2023 1:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप में करीब 1500 से अधिक लोगों की मौत

February 6, 2023 12:29 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pervez Musharraf death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

February 6, 2023 10:33 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST0
आज का अखबार

Old vs New Tax Regime: नई व्यवस्था में बचा सकते हैं कर

February 6, 2023 12:06 AM IST0
आज का अखबार

निवेश के सही सबूत समय से दें, ज्यादा टीडीएस से बचें

February 6, 2023 12:04 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Earthquake in Turkey
  • Stocks To Watch
  • G20 Presidency
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


वोडाफोन-आइडिया बना रही दमदार वापसी की योजना

February 7, 2023 7:30 PM IST

महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारी

February 7, 2023 7:27 PM IST

Demat account : बाजार में उठापटक के बावजूद जनवरी में खुले 22 लाख नए डीमैट खाते

February 7, 2023 7:21 PM IST

Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादा

February 7, 2023 7:18 PM IST

Adani Green Energy Q3 results: कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 103 करोड़ रुपये पर पहुंचा

February 7, 2023 7:08 PM IST

Latest News


  • वोडाफोन-आइडिया बना रही दमदार वापसी की योजना
    by सुरजीत दास गुप्ता
    February 7, 2023
  • महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारी
    by सुब्रत पांडा
    February 7, 2023
  • Demat account : बाजार में उठापटक के बावजूद जनवरी में खुले 22 लाख नए डीमैट खाते
    by सुन्दर सेतुरामन
    February 7, 2023
  • Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादा
    by दीपक पटेल
    February 7, 2023
  • Adani Green Energy Q3 results: कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 103 करोड़ रुपये पर पहुंचा
    by भाषा
    February 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60286.04 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60286
-2210.37%
निफ्टी60286
-2210%
सीएनएक्स 50014902
-320.21%
रुपया-डॉलर82.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.5014.63
Gland Pharma1308.8011.47
Varun Beverages1306.206.99
Engineers India83.056.20
One 97589.255.60
Garware Tech.3103.855.54
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.9514.64
Gland Pharma1306.8511.44
Varun Beverages1304.106.73
Engineers India83.056.34
Garware Tech.3109.805.85
Triveni Turbine278.705.61
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgEarthquake in TurkeyStocks To WatchG20 PresidencyOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us