Skip to content
  गुरूवार 23 मार्च 2023
Trending
March 23, 2023US Federal Reserve ने पॉलिसी रेट 25 bps बढ़ाया, साल के अंत तक और बढ़ सकती हैं दरेंMarch 23, 2023Ramadan 2023 India moon sighting: भारत में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोज़ा शुक्रवार को होगाMarch 23, 2023Padma Awards 2023: राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों की सूचीMarch 23, 2023Stocks to Watch: Reliance, HAL, Hero MotoCorp, Nazara Tech, L&T, Power Grid पर फोकसMarch 23, 2023Share Market Today: गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 200 अंक नीचे, निफ्टी 17000 से फिसलाMarch 22, 2023व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धिMarch 22, 2023नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असरMarch 22, 2023महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्तMarch 22, 2023फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीकाMarch 22, 2023आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकट
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  किसान बिना शर्त वार्ता पर तैयार
ताजा खबरें

किसान बिना शर्त वार्ता पर तैयार

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 29, 2020 11:37 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को कहा कि वे सरकार से बातचीत को तैयार हैं लेकिन सिंघु और टीकरी बार्डर से हटकर प्रशासन द्वारा प्रदर्शन स्थल के रूप में चिह्नित बुराड़ी के मैदान में जाने सहित किसी भी शर्त को स्वीकार नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि किसान प्रदर्शनकारी सिंघु और टीकरी बार्डर पर पिछले चार दिन से जमे हुए हैं।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के हरियाणा इकाई के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चाधोनी ने कहा, ‘हम उनके (सरकार) प्रस्ताव की शर्त को स्वीकार नहीं करेंगे। हम बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन अभी कोई शर्त नहीं स्वीकार करेंगे।’ क्रांतिकारी किसान यूनियन के पंजाब इकाई के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा, ‘सरकार ने शर्तों के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। बातचीत का वातावरण तैयार किया जाना चाहिए। अगर कोई शर्त रखी जाती है तो हम बात नहीं करेंगे।’ केंद्र द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने आ रहे हजारों किसान एक और सर्द रात सड़क पर बिताने के साथ राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर रविवार को लगातार चौथे दिन जमे हुए हैं। वहीं, किसान नेता सरकार द्वारा प्रस्तावित रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
किसानों के आंदोलन की वजह से कई सड़कें और दिल्ली आने वाले रास्ते बंद हैं जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से बुराड़ी मैदान में आकर प्रदर्शन करने की अपील की है और कहा कि वे जैसे ही निर्धारित स्थान पर जाएंगे, उसी समय केंद्र वार्ता को तैयार है। शाह ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए तीन दिसंबर को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान संगठनों ने तत्काल वार्ता करने की मांग की है और केंद्र बुराड़ी के मैदान में किसानों के स्थानांतरित होते ही वार्ता को तैयार है।
किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के प्रतिनिधि ने कहा, ‘अगर सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने को गंभीर है तो उसे शर्तें रखनी बंद करनी चाहिए और नए कानून से किसानों को होने वाले फायदे को बताने के लिए संवाद करना चाहिए।’ भारतीय किसान एकताग्रह के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा, ‘हम सीमा पर बैठे हैं। हमारी मांग है कि सरकार कृषि कानून को वापस ले और हम इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।’ भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच किसान सीमा पर सरकार के खिलाफ नारे लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) प्रदर्शन कर रहे किसानों को भोजन मुहैया करा रही है। सिंघु बॉर्डर पर मौजूद बृज सिंह नामक किसान ने कहा, ‘भविष्य की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक होने वाली है। तब तक हम यहीं जमे रहेंगे। बैठक के नतीजों के हिसाब से फैसला करेंगे। मांगें माने जाने तक हम प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।’ इस बीच, जो किसान शनिवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रदर्शन स्थल बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में पहुंचे, वे भी प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा, ‘हमारे नेता बैठक कर रहे हैं। वे जो फैसला करेंगे हम उसका अनुपालन करेंगे। अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो उसे तुंरत बिना शर्त बात करनी चाहिए।’
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी शाह के प्रस्ताव पर कहा कि किसानों से जितनी जल्दी बातचीत होगी, उतना ही वह कृषि समुदाय और दिश के हित में होगा। सिंह ने शनिवार को किसानों से आह्वान किया था कि वे केंद्र की अपील स्वीकार करे और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान पर चले जाएं। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) गौरव शर्मा ने कहा, ‘बुराड़ी डीडीए मैदान को पहले ही प्रदर्शन स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है और जब वे (प्रदर्शनकारी) वहां जाएंगे तो उन्हें जाने की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।’ 

किसानकृषि कानूनटीकरी बार्डरप्रदर्शनबुराड़ी मैदानभाकियूसिंघु बार्डर
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य

बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

March 11, 2023 2:55 PM IST
अन्य समाचार

कारीगरों की मदद के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी

March 11, 2023 11:57 AM IST
अन्य

होली पर 491 फेरे लगाएंगी 196 विशेष ट्रेन

March 7, 2023 10:16 AM IST
अन्य समाचार

Megha Tropiques-1 को प्रशांत महासागर में गिराने के चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देगा ISRO

March 6, 2023 11:03 AM IST
अन्य

UAPA के तहत साल 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया: सरकार

March 22, 2023 2:49 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी

March 22, 2023 11:54 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations

March 22, 2023 11:43 AM IST
अन्य

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई

March 22, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US

March 22, 2023 9:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

March 22, 2023 9:47 AM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


US Federal Reserve ने पॉलिसी रेट 25 bps बढ़ाया, साल के अंत तक और बढ़ सकती हैं दरें

March 23, 2023 9:36 AM IST

Ramadan 2023 India moon sighting: भारत में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोज़ा शुक्रवार को होगा

March 23, 2023 8:54 AM IST

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों की सूची

March 23, 2023 8:34 AM IST

Stocks to Watch: Reliance, HAL, Hero MotoCorp, Nazara Tech, L&T, Power Grid पर फोकस

March 23, 2023 8:29 AM IST

Share Market Today: गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 200 अंक नीचे, निफ्टी 17000 से फिसला

March 23, 2023 8:20 AM IST

Latest News


  • US Federal Reserve ने पॉलिसी रेट 25 bps बढ़ाया, साल के अंत तक और बढ़ सकती हैं दरें
    by बीएस वेब टीम
    March 23, 2023
  • Ramadan 2023 India moon sighting: भारत में नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोज़ा शुक्रवार को होगा
    by भाषा
    March 23, 2023
  • Padma Awards 2023: राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों की सूची
    by भाषा
    March 23, 2023
  • Stocks to Watch: Reliance, HAL, Hero MotoCorp, Nazara Tech, L&T, Power Grid पर फोकस
    by बीएस वेब टीम
    March 23, 2023
  • Share Market Today: गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 200 अंक नीचे, निफ्टी 17000 से फिसला
    by बीएस वेब टीम
    March 23, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57868.48 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57868
-3460.59%
निफ्टी57868
-3460%
सीएनएक्स 50014411
-490.34%
रुपया-डॉलर82.64
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Total Gas983.305.00
Adani Green982.455.00
SPARC170.704.79
Adani Transmissi1074.504.05
Sobha471.004.01
G R Infraproject996.452.84
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Green982.355.00
Adani Total Gas976.804.44
G R Infraproject1003.803.99
F A C T235.003.91
Nazara Technolo.522.053.03
Sobha464.002.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us