Skip to content
  मंगलवार 7 फ़रवरी 2023
Trending
February 7, 2023कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव के ठंडे बस्ते में पड़ने के आसारFebruary 7, 2023वोडाफोन-आइडिया बना रही दमदार वापसी की योजनाFebruary 7, 2023महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारीFebruary 7, 2023Demat account : बाजार में उठापटक के बावजूद जनवरी में खुले 22 लाख नए डीमैट खातेFebruary 7, 2023Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादाFebruary 7, 2023Adani Green Energy Q3 results: कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 103 करोड़ रुपये पर पहुंचाFebruary 7, 2023Adani Group की कंपनियों को दिए कर्ज को लेकर भारतीय बैंकों के क्रेडिट प्रोफाइल को कोई रिस्क नहीं : Fitch RatingsFebruary 7, 2023‘दुनिया को अभी हाइड्रोकार्बन की जरूरत’February 7, 2023बैंक शेयरों की हालिया बिकवाली के बाद खरीदारी का मौका, हो सकती है कमाईFebruary 7, 2023Bharti Airtel Q3 results: मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़कर 1,588 करोड़ रुपये पर पहुंचा, आय में भी 20 फीसदी का इजाफा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  उप्र: दंगा-उपद्रव में किसी व्यक्ति की मौत या संपत्ति के नुकसान पर दोषी से वसूली जाएगी मुआवजे की रकम
ताजा खबरें

उप्र: दंगा-उपद्रव में किसी व्यक्ति की मौत या संपत्ति के नुकसान पर दोषी से वसूली जाएगी मुआवजे की रकम

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—September 23, 2022 3:20 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी की अनुपस्थिति में ‘उत्‍तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक, 2022’ ध्वनि मत से पारित हो गया। 
 इस संशोधन विधेयक में दंगा-उपद्रव में किसी व्यक्ति की मौत या संपत्ति के नुकसान पर मुआवजे की रकम की वसूली दोषी व्‍यक्ति से करने का प्राविधान है। इसमें में हड़ताल, दंगा और उपद्रव में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की उपद्रवियों से वसूली का प्रावधान है।

 साथ ही अगर दंगे या उपद्रव में किसी व्‍यक्ति की जान जाती है, तो दावा अधिकरण को पांच लाख रुपये प्रतिपूर्ति देने का अधिकार दिया गया है। इसकी वसूली दोषी व्‍यक्ति से की जाएगी। सरकारी या निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए पुलिस कार्रवाई पर होने वाला खर्च भी दोषी को ही भरना होगा।

 विधानसभा के मॉनसून सत्र के पांचवें दिन प्रश्‍न काल के बाद नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की गैरमौजूदगी में उनकी (योगी) ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने सदन से ‘उत्‍तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक, 2022’ पारित करने का प्रस्ताव रखा। 

 इसके पहले बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने प्रस्तावित विधेयक को प्रवर समिति को सौंपे जाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्‍या अधिक होने से सिंह का प्रस्ताव गिर गया।

विधेयक के बारे में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि लोक संपत्ति की क्षति, निजी संपत्ति की क्षति और वैयक्तिक क्षति पर भी आरोपियों से वसूली की जाएगी।
 उन्होंने कहा कि उपद्रव या दंगे में अब पीड़ित व्‍यक्ति या जिसकी जान चली जाए उसका आश्रित भी प्रतिकर (मुआवजा) के लिए अपील कर सकता है। 

 खन्‍ना ने बताया कि पहले दावा करने की समय सीमा केवल तीन माह थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में अधिकरण को मामले का स्वत: संज्ञान लेने का अधिकार होगा।

सरकारी संपत्ति के नुकसान पर संबंधित कार्यालय के कार्यालयाध्यक्ष प्रतिकर के लिए अधिकरण के समक्ष दावा करेंगे। दावा अधिकरण की ओर से क्षतिपूर्ति के आदेश देने के 30 दिन के भीतर दोषी को पूरी राशि जमा करनी होगी। सरकार ने इस तरह की वसूली के लिए पहले दावा अधिकरण का गठन करने के लिए ‘उत्‍तर प्रदेश लोक तथा निजी सम्पत्ति क्षति वसूली अधिनियम 2020’ लागू किया था। 

संशोधन में यह साफ कर दिया गया है कि प्रदर्शन या हड़ताल में हुए नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। ऐसे आयोजनों के आयोजक को भी जवाबदेह बनाया गया है। ताकि भीड़ हिंसक न हो और इसके लिए आयोजक को अपनी जिम्मेदारी का अहसास रहे।

BJPbspnew lawS&PUPvidheyak
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
ताजा खबरें

JEE-Main results: 20 प्रतिभागियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किए

February 7, 2023 4:40 PM IST0
अन्य

G20 : गुजरात में कच्छ का रण पहले पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की करेगा मेजबानी

February 7, 2023 10:46 AM IST0
ताजा खबरें

BMC ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट किया पेश

February 4, 2023 3:37 PM IST0
ताजा खबरें

DU में अनाथ छात्रों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट

February 4, 2023 10:57 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

February 6, 2023 1:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप में करीब 1500 से अधिक लोगों की मौत

February 6, 2023 12:29 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pervez Musharraf death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

February 6, 2023 10:33 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST0
आज का अखबार

Old vs New Tax Regime: नई व्यवस्था में बचा सकते हैं कर

February 6, 2023 12:06 AM IST0
आज का अखबार

निवेश के सही सबूत समय से दें, ज्यादा टीडीएस से बचें

February 6, 2023 12:04 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Earthquake in Turkey
  • Stocks To Watch
  • G20 Presidency
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव के ठंडे बस्ते में पड़ने के आसार

February 7, 2023 7:33 PM IST

वोडाफोन-आइडिया बना रही दमदार वापसी की योजना

February 7, 2023 7:30 PM IST

महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारी

February 7, 2023 7:27 PM IST

Demat account : बाजार में उठापटक के बावजूद जनवरी में खुले 22 लाख नए डीमैट खाते

February 7, 2023 7:21 PM IST

Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादा

February 7, 2023 7:18 PM IST

Latest News


  • कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव के ठंडे बस्ते में पड़ने के आसार
    by श्रीमी चौधरी
    February 7, 2023
  • वोडाफोन-आइडिया बना रही दमदार वापसी की योजना
    by सुरजीत दास गुप्ता
    February 7, 2023
  • महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारी
    by सुब्रत पांडा
    February 7, 2023
  • Demat account : बाजार में उठापटक के बावजूद जनवरी में खुले 22 लाख नए डीमैट खाते
    by सुन्दर सेतुरामन
    February 7, 2023
  • Quarter result: सुजूकी के रेवेन्यू में मारुति का योगदान सबसे ज्यादा
    by दीपक पटेल
    February 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60286.04 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60286
-2210.37%
निफ्टी60286
-2210%
सीएनएक्स 50014902
-320.21%
रुपया-डॉलर82.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.5014.63
Gland Pharma1308.8011.47
Varun Beverages1306.206.99
Engineers India83.056.20
One 97589.255.60
Garware Tech.3103.855.54
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.9514.64
Gland Pharma1306.8511.44
Varun Beverages1304.106.73
Engineers India83.056.34
Garware Tech.3109.805.85
Triveni Turbine278.705.61
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgEarthquake in TurkeyStocks To WatchG20 PresidencyOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us