1.एनएसई में मुद्रा वायदों में कारोबार करने पर होने वाले मुनाफा … के तहत कर के दायरे में आता है।
क. लघुकालिक पूंजी लाभ (एसटीसीजी)
ख. दीर्घकालिक पूंजी लाभ (एलटीसीजी)
ग. कारोबारी आय (बीआई)
घ. ऊपर बताए गए विकल्पों में से कोई भी, करदाता की सुविधा के अनुसार
2. ‘तानकन सर्वे’ …. में एक साल में चार बार कराया जाता है।
क. दक्षिण कोरिया
ख. इंडोनेशिया
ग. चीन
घ. जापान
3. ….. ने हाल ही में दुनिया में सबसे बड़ा निर्यातक होने के अपने दर्जे को बरकरार रखा है (2007 के आंकडों के आधार पर)।
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. जापान
घ. जर्मनी
4. ‘आईएफओ इंस्टीटयूट इंडेक्स’ ….को मापता है।
क. सिटीग्रुप
ख. यूरोप में महंगाई की संभावनाएं
ग. फ्रांस में कारोबारी विश्वास
घ. स्विट्जरलैड में महंगाई की संभावनाएं
हल :
1. ग
2. घ :
यह सेंट्रल बैंक ऑफ जापान की ओर से जारी जापानी कारोबार का एक आर्थिक सर्वे है। इन आंकड़ों का इसतेमाल मौद्रिक नीति को बनाने के लिए किया जाता है। यह रिपोर्ट साल में चार बार अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और दिसंबर के मध्य में जारी की जाती है। इस सर्वे में जापान की हजारों कंपनियों को शामिल किया जाता है, जिनकी निश्चित न्यूनतम पूंजी होती है।
हालांकि इसमें पर्याप्त असर डालने लायक कंपनियों को भी शामिल किया जाता है। इसमें कंपनियों से मौजूदा चलन और उनके कारोबारी क्षेत्र और उद्योग में परिस्थितियों के बारे में पूछा जाता है। साथ ही कंपनियों ने अगली तिमाही और वर्ष में उनकी संभावित कारोबारी गतिविधियों की भी जानकारी ली जाती है।
3. घ :
जर्मनी का निर्यात 2007 में 1,320 अरब डॉलर था, जबकि पिछले वित्त वर्ष जर्मनी का निर्यात 1,110 अरब डॉलर था। इसके बाद चीन 1,200 अरब डॉलर के साथ दूसरे और अमेरिका 1,160 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।
4. क :
आर्थिक अनुसंधान के लिए आईएफओ इंस्टीटयूट म्युनिख का एक अनुसंधान संस्थान है। ‘आईएफओ’ आर्थिक नीतियों का विश्लेषण करता है औैर यह सबसे अधिक जर्मनी के मासिक आईएफओ बिजनेस क्लाइमेट इंडेक्स के लिए जाना जाता है।
क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।