1. दी केस शिलर इंडेक्स …. में गतिविधियों को मापता है।
क. यूएस इक्विटी
ख. यूएस होम प्राइस
ग. यूएस कार सेल्स
घ. यूएस रिटेल सेल्स
2. इनमें से सिर्फ ….. की पिछले वर्ष और इस वर्ष की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार कीमत में गिरावट हुई थी।
क. हिन्दुस्तान यूनिलिवर
ख. हीरो होंडा
ग. सन फार्मा
घ. आईटीसी
3. ब्रिक देशों में से …. के बारे में कहा गया है कि उसे कैलेंडर वर्ष 2008 में सबसे अधिक चालू खाता घाटा होगा।
क. भारत
ख. ब्राजील
ग. चीन
घ. रूस
4. …. पहली ऐसी कंपनी होगी जो इंडियन डिपोजिटरी रिसीट (आईडीआर) इश्यू के जरिये पैसा उगाहेगी
क. सिटीग्रुप
ख. जेनरल इलेक्ट्रिक
ग. स्टैंडर्ड चार्टर्ड
घ. रोल्स रॉयस
5. सेबी ने हाल ही में कंपनियों के प्रमोटरों की ओर से अधिग्रहण करने के लिए सीमा को (बिना ओपन ऑफर के) …. प्रतिशत से …. प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
क. 55, 65
ख. 55, 75
ग. 45, 65
घ. 45, 75
1. ख : दी केस शिलर होम प्राइस इंडेक्स (जिसे तीन अर्थशास्त्रियों कार्ल केस, रॉबर्ट शिलर और ऐलैन वीज ने विकसित किया था) अमेरिका के आवासीय रियल एस्टेट बाजार की न्यूनतम कीमत को मापता है। इस सूचकांक की मासिक गणना फिसर्व इंक करती है, जिसका यह सूचकांक है और कंपनी हर महीने के आखिरी मंगलवार को दो महीने के आंकड़े प्रकाशित करती है।
2. घ : आईटीसी का मूल्यांकन 8 प्रतिशत घटा था, जबकि अन्य तीन शेयरों का मूल्यांकन 12 से 18 प्रतिशत बढ़ा।
3. क : ‘इकोनॉमिस्ट’ ने भारत के घाटे के जीडीपी के 2.9 प्रतिशत होने की भविष्यवाणी की थी और जो कि ब्राजील के लिए 1.6 प्रतिशत है। चीन और रूस का चालू खाता मुनाफा होगा।
4. ग : स्टैंडर्ड चार्टर्ड के आईडीआर के इश्यू के जरिये कैलेंडर वर्ष 2008 की दूसरी तिमाही के दौरान लगभग 5000 करोड़ रुपये उगाहने का प्रस्ताव है।
5. ख : प्रमोटर अब उनकी कंपनी के हर साल 5 प्रतिशत तक शेयर बायबैक के जरिये खरीद सकते हैं, जब तक कि उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 75 प्रतिशत तक नहीं हो जाती।?एक बार जब वे इस आंकड़े को पार कर लेंगे, तब उन्हें आगे 20 प्रतिशत के लिए ओपन ऑफर लाना होगा। पहले यह सीमा 55 प्रतिशत थी।
क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।