Skip to content
  गुरूवार 2 फ़रवरी 2023
Trending
February 2, 2023Adani FPO: अदाणी ने वापस लिया एफपीओ, निवेशकों को लौटाया जाएगा पैसाFebruary 2, 2023Budget 2023: ऑनलाइन गेमिंग पर ज्यादा करFebruary 2, 2023Budget 2023: आंकड़ों से समझिए बजटFebruary 2, 2023Budget 2023 : ऊर्जा परिवर्तन को मिला आवंटन से दम February 1, 2023Budget 2023: युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने की योजनाएं आईंFebruary 1, 2023Budget 2023: देसी विनिर्माण पर नजर, सीमा शुल्क में फेरबदलFebruary 1, 2023Budget 2023: वृद्धि‍ के लिए पूंजीगत खर्च पर जोरFebruary 1, 2023बचत नहीं निवेशFebruary 1, 2023महत्त्वाकांक्षी, नवाचार केंद्रित और जनोन्मुखी है बजटFebruary 1, 2023सीमा शुल्क को तार्किक बनाने का प्रयास
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  भारत में तेजी से बढ़ेंगे अरबपति
ताजा खबरें

भारत में तेजी से बढ़ेंगे अरबपति

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —June 14, 2022 12:05 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अगले एक दशक में भारत में करोड़पतियों और अरबपतियों की संख्या में भारी इजाफा होने वाला है। हेनली ग्लोबल सिटिजन्स रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। ग्लोबल सिटिजन्स रिपोर्ट दुनिया भर में धनाढ्य लोगों एवं निवेश से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखती है।
निवेश सलाहकार कंपनी हेनली ऐंड पार्टनर्स द्वारा जारी दूसरी तिमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अगले दस वर्षों के दौरान करोड़पतियों और अरबपतियों (संपत्ति अमेरिकी डॉलर में ) की संख्या में 80 प्रतिशत से अधिक इजाफा होगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत की तुलना में अमेरिका में 20 प्रतिशत और फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन प्रत्येक में ऐसे लोगों की संख्या में महज 10 प्रतिशत इजाफा होगा।

हालांकि न्यू वर्ल्ड वेल्थ के एक अनुमान के ताजा अनुमान के अनुसार 2033 में करोड़पतियों की शुद्ध संख्या (एक देश से दूसरे देश जाने वाले धनाढ्य व्यक्तियों की संख्या में अंतर) भारत के लिए कमजोर रह सकती है और इस लिहाज से भारत से करीब 8,000 धनाढय लोग दूसरे देश चले जाएंगे। ये आंकड़े  हेनली  प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन डैशबोर्ड पर उपलब्ध है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ में शोध प्रमुख  ऐंड्रयू अमॉयल्स का कहना है कि धनाढ्य लोगों के निकलने संबंधी अनुमान भारत के लिए चिंता की बात नहीं है क्योंकि भारत में जितनी संख्या में करोड़पति दूसरे देश जाते हैं उससे कहीं अधिक संख्या में यहां नए धनाढ्य लोग सामने आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘ऐसे कई मामले भी हैं जिनमें धनाढ्य लोग भारत लौटते हैं। भारत में जीवन स्तर में और सुधार होने के बाद बडी तादाद में धनाढ्य लोग भारत लौटेंगे।

भारत के लोगों की संपत्ति में वृद्धि से जुड़े अनुमान काफी मजबूत हैं।’ अमॉयल्स ने कहा कि 2031 तक भारत में धनाढ्य लोगों की आबादी 80 प्रतिशत बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा  इससे भारत दुनिया में सर्वाधिक तेजी से बढ़ता धन बाजार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और तकनीकी क्षेत्रों में मजबूत वृदि्ध से संभव हो पाएगा।

हेनली ऐंड पाटनर्स में समूह प्रमुख (कारोबार विकास) निर्भय हांडा ने कहा कि पहली तिमाही में दक्षिण एशिया में निवेश से जुड़े अवसरों को लेकर लोगों के आने में दिलचस्पी बढ़ी है। हांडा ने कहा, राजनीतिक, आर्थिक या सुरक्षा संबंधी किसी तरह की अनिश्चितता लोगों को एक सुरक्षित एवं धन उपार्जन के लिए माकूल जगह तलाशने के लिए प्रेरित करती है। श्रीलंका और पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से ऐसा दिख रहा है।

इससे भी अहम बात यह है कि कई विकासशील देशों में राजनीतिक ध्रुवीकरण हो गया है और राजकोषीय नीति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में बदलते रुख उद्यमियों के समक्ष कई तरह की चुनौतियां पेश कर रहे हैं और अपने कारोबार के भविष्य को लेकर उनके मन में अनिश्चितता का वातावरण बन गया है। इससे बचने का रास्ता खोजने के लिए वे दूसरे सुरक्षित देशों की तलाश कर रहे हैं ताकि कारोबार के लिए केवल उनके अपने देशों पर निर्भरता नहीं रहे।

हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन डैशबोर्ड के अनुसार आने वाले समय में सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में दूसरे देशों से आने वाले करोड़पतियों एवं अरबपतियों की संख्या बढ़ सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के बाद सिंगापुर को तीसरे पायदान पर रखा गया है और वहां इस साल 2,,800 नए धनाढ्य व्यक्ति जा सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात के मामले में यह संख्या 4,000 रहने का अनुमान लगाया गया है।

अरबपतिधनाढ्य लोगभारतहेनली ग्लोबल सिटिजन्स रिपोर्ट
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

Nepal New PM: पुष्प कमल दहाल प्रचंड होंगे नेपाल के नए पीएम, आज लेंगे शपथ

December 26, 2022 10:35 AM IST0
ताजा खबरें

आज रेलवे ने रद्द की 290 से अधिक ट्रेनें; सफर पर निकलने से पहले चेक करलें लिस्ट

December 18, 2022 9:14 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत की G-20 अध्यक्षता में पहली बैठक दिसंबर में बेंगलूरु में होगी

December 11, 2022 4:47 PM IST0
ट्रैवल-टूरिज्म

आज देश को मिली 6वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी ने नागपुर में दिखाई हरी झंडी

December 11, 2022 11:36 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन ने भेजा न्योता

February 1, 2023 9:36 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0
अन्य समाचार

Economic Survey 2023: कमोडिटी की कीमतें अधिक होने से और बढ़ सकता है करंट अकाउंट डेफिसिट

January 31, 2023 2:05 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मंदी में यूरोप ! जर्मनी की अर्थव्यवस्था में चौथी तिमाही में 0.2 फीसदी की गिरावट

January 30, 2023 4:56 PM IST0

Trending Topics


  • New Income Tax Regime
  • Share Market Update
  • Union Budget 2023 LIVE Updates
  • GST Collection
  • Cigarette Tax Increased
  • Narendra Modi
  • What is cheap & what is Expensive on Budget 2023
  • Inflation
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Adani FPO: अदाणी ने वापस लिया एफपीओ, निवेशकों को लौटाया जाएगा पैसा

February 2, 2023 12:32 AM IST

Budget 2023: ऑनलाइन गेमिंग पर ज्यादा कर

February 2, 2023 12:16 AM IST

Budget 2023: आंकड़ों से समझिए बजट

February 2, 2023 12:09 AM IST

Budget 2023 : ऊर्जा परिवर्तन को मिला आवंटन से दम 

February 2, 2023 12:02 AM IST

Budget 2023: युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने की योजनाएं आईं

February 1, 2023 11:57 PM IST

Latest News


  • Adani FPO: अदाणी ने वापस लिया एफपीओ, निवेशकों को लौटाया जाएगा पैसा
    by भाषा
    February 2, 2023
  • Budget 2023: ऑनलाइन गेमिंग पर ज्यादा कर
    by बीएस संवाददाता
    February 2, 2023
  • Budget 2023: आंकड़ों से समझिए बजट
    by बीएस संवाददाता
    February 2, 2023
  • Budget 2023 : ऊर्जा परिवर्तन को मिला आवंटन से दम 
    by बीएस संवाददाता
    February 2, 2023
  • Budget 2023: युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने की योजनाएं आईं
    by बीएस संवाददाता
    February 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59708.08 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59708
1580.27%
निफ्टी59708
1580%
सीएनएक्स 50014848
-880.59%
रुपया-डॉलर81.54
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Indian Hotels Co326.608.67
EIH175.708.12
Bajaj Electrical1149.757.02
Borosil Renew.509.156.61
Brightcom Group26.656.39
Cholaman.Inv.&Fn749.805.99
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Indian Hotels Co326.708.54
EIH175.457.64
Borosil Renew.509.606.86
Bajaj Electrical1148.006.82
Brightcom Group26.706.80
Cholaman.Inv.&Fn749.806.06
आगे पढ़े  

# TRENDING

New Income Tax RegimeShare Market UpdateUnion Budget 2023 LIVE UpdatesGST CollectionCigarette Tax IncreasedNarendra ModiWhat is cheap & what is Expensive on Budget 2023InflationUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us