विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के धुरी बनकर अपनी पार्टी को राज्य की सत्ता हथियाने में अहम भूमिका निभाने वाले अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली।
57 वर्षीय गहलोत 1998-2003 के दौरान राज्य की कमान संभाल चुके हैं। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राज्यपाल एस के सिंह ने गहलोत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। शपथ समारोह में केवल गहलोत ने ही शपथ ली।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की रेस मे पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी, जो नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से मात्र एक वोट से चुनाव हार गये के अलावा केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला और पारसराम मदेरणा भी आगे थे।
