1. एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल करने के लिए …. हाल में इसे चुना गया।
क. इंडियाबुल्स रियल एस्टेट
ख. सुजलॉन
ग. सेसा गोवा
घ. रिलायंस पावर
2. …. अभी तक दुनिया का सबसे बड़ा अधिग्रहण एवं विलय करार है।
क. ऐओएल – टाइम वार्नर
ख. वोडाफोन – मैनेसमैन
ग. एटीऐंडटी – बेल साउथ
घ. एक्जॉन – मोबिल
3. …. अपस्फीति माहौल की विशेषताओं में शामिल नहीं है।
क. कर्मचारियों की छंटनी
ख. वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में गिरावट
ग. आमतौर पर किए जाने वाले पूंजीगत व्यय की राशि में कमी
घ. कर्र्ज की असली कीमत में गिरावट
4. … एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) अभी तक भारत में उपलब्ध नहीं है।
क. एसऐंडपी सीएनएक्स निफ्टी
ख. एसऐंडपी सीएनएक्स 500
ग. बीएसई सेंसेक्स
घ. बीएसई 500
5. …. भारत का सबसे बड़ा डेट फंड है।
क. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लेक्सिबल
इनकम फंड
ख. रिलायंस मीडियम टर्म फंड
ग. जेएम मनी मैनेजर सुपर प्लस फंड
घ. एचडीएफसी एमआईपी लॉन्ग टर्म फंड
1. ग : सेसा गोवा दिसंबर 2008 से इस सूचकांक में शामिल होगा।
2. ख : इस करार की कीमत लगभग 8,60,000 करोड़ रुपये थी। इसके अन्य तीनों करार क्रमश : 5,60,000 करोड़, 5,10,000 करोड़ औैर 4,30,000 करोड़ रुपये कीमत वाले थे।
3. घ : अपस्फीति के दौरान कीमतें गिरती हैं। इससे असल में ग्राहकों और कंपनियों का कर्ज बढ़ता है, क्योंकि मुद्रा की असल कीमत में बढ़ोतरी होती है।
4. घ : निफ्टी और सेंसेक्स पर आधारित ईटीएफ लगभग पिछले पांच वर्षों से हैं। बेंचमार्क म्युचुअल फंड ने हाल में एक ईटीएफ पेश किया है जो एसऐंडपी सीएनएक्स 500 पर आधारित है।
5. क: 31 अक्टूबर, 2008 तक प्रबंधन के तहत इसकी परिसंपत्ति (ऐयूएम) 5,468 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा अन्य तीनों फंडों की ऐयूएम क्रमश: 5,294 करोड़, 1,685 करोड़ और 1,049 करोड़ रुपये है।
क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।