अंतरराष्ट्रीय

US-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ हुई शुरुआती वार्ता ने पश्चिम एशिया युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए एक मजबूत नींव रख दी है

Published by
भाषा   
Last Updated- June 22, 2026 | 10:30 PM IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता ने फरवरी के आखिर में शुरू हुई जंग को खत्म करने के लिए ‘एक सफल अंतिम समझौते की अच्छी नींव’ तैयार की है। वेंस ने अंतिम समझौते की तुलना एक मकान से करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘हमने नींव रखी है। हमने घर तो नहीं बनाया है, लेकिन अमेरिकी लोगों के लिए एक अच्छी स्थिति तक पहुंचने के लिए हमने एक मजबूत नींव जरूर रखी है।’ 

वेंस की ये टिप्पणियां तब आईं जब उन्होंने और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघिर गालिबाफ ने सोमवार को दोनों देशों के बीच युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के मकसद से शुरुआती बातचीत का एक लंबा दौर पूरा किया। उपराष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिकी प्रशासन अमेरिकी सोया, मक्का और गेहूं की खरीद के लिए ईरान की जब्त की गई संपत्ति को जारी करने पर सहमत हो सकता है। 

स्विट्जरलैंड में मध्यस्थता की कोशिशें, जो रविवार को शुरू होकर सोमवार तड़के तक चलीं, उनमें कुछ उतार-चढ़ाव भी आए। लेकिन इन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौते भी हुए। 

First Published : June 22, 2026 | 10:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)