अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को हथियार बनाने के स्तर तक बढ़ाया

संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय ने सोमवार को एक गोपनीय रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2024 | 10:50 PM IST

ईरान ने अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को हथियार बनाने के स्तर के करीब तक बढ़ा लिया है। संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय ने सोमवार को एक गोपनीय रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान के पास अब 60 प्रतिशत की शुद्धता का 142.1 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम है, जो फरवरी की पिछली रिपोर्ट के बाद से 20.6 किलोग्राम की वृद्धि है।

साठ प्रतिशत शुद्धता का संवर्धित यूरेनियम 90 प्रतिशत के हथियार बनाने के स्तर से बस एक कदम दूर है। ईरान में समृद्ध यूरेनियम का कुल भंडार 6201.3 किलोग्राम है, जो अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की पिछली रिपोर्ट के बाद से 675.8 किलोग्राम की वृद्धि को दर्शाता है।

First Published : May 27, 2024 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)