चीन में कोविड पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन के बाद चार लोग हिरासत में

Published by
भाषा
Last Updated- December 14, 2022 | 6:03 PM IST
चीन में कोविड पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन के बाद चार लोग हिरासत में
PTI / ताइपे  December 14, 2022

14 दिसंबर (एपी) चीन की पुलिस ने नवंबर में कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दक्षिणी ग्वांग्झू शहर से कम से कम चार लोगों को एक सप्ताह से अधिक समय तक हिरासत में रखा हुआ है। हिरासत में लिए गए लोगों के परिवार के सदस्यों

चीन में पिछले महीने कई शहरों में हुए प्रदर्शनों में भाग लेने वाले कई लोगों को पकड़े जाने के 24 घंटे बाद ही रिहा कर दिया गया था। पुलिस के लिए 24 घंटे के अंदर आरोप दाखिल करने की समय सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन ग्वांग्झू के चार निवासियों को डेढ़ सप्ताह से अधिक समय से हिरासत में रखा गया है।

नवंबर के आखिरी सप्ताहांत में कोविड संबंधी पाबंदियों के खिलाफ व्यापक स्तर प्रदर्शन हुए, जिसके बाद लोगों को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शनकारियों को आशंका थी कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी और अब ग्वांग्झू में यही हो रहा है।

ग्वांग्झू पुलिस ने अभी तक इस विषय पर टिप्पणी नहीं की है।

एपी गोला सुभाष

First Published : December 14, 2022 | 12:33 PM IST