Skip to content
  बुधवार 1 फ़रवरी 2023
Trending
February 1, 2023महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाईJanuary 31, 20232025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगाJanuary 31, 2023कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्ययJanuary 31, 2023Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहाJanuary 31, 2023डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहकJanuary 31, 2023भारत आने वाले दशकों में सबसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजारों के रूप में उभरेगाJanuary 31, 2023जीडीपी का 3.3 फीसदी हुआ चालू खाते का घाटा January 31, 2023श्रम बाजार कोविड के पहले के स्तर परJanuary 31, 2023Sun Pharma का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ाJanuary 31, 2023भारत की GDP के 6 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  आईटी  ये हैं मौजूदा दौर के नायाब नमूने
आईटी

ये हैं मौजूदा दौर के नायाब नमूने

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —December 25, 2008 10:37 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

जिन लोगों को गैजेट्स से प्यार होता है उनके लिए गैजेट्स का लुक उतना ही मायने रखता है जितना कि उनके फंक्शन।


कई लोग तो आपसे तर्क कर सकते हैं कि एपल के उत्पादों की सफलता में उनकी उपयोगिता से ज्यादा उनकी स्लीक डिजाइन की भूमिका ज्यादा अहम रही।

डिजाइन और फंक्शन पसंद करने वाले लोगों के लिए हम यहां पर कुछ नायाब गैजेट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हमारा मानना है कि अगले साल भी यह अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहेंगे। 

एपल आईफोन थ्रीजी और मैकबुक

एपल आईफोन इन दोनों मानदंडों पर पूरी तरह खरा उतरता है। मतलब फीचर्स तो शानदार है हीं डिजाइन भी उन्नीस नहीं बैठता। एप्प स्टोर के इंटीग्रेशन से इसकी क्षमता में और इजाफा हुआ है जिसका फायदा डाउनलोडिंग और इंस्टालेशन में मिलता है।

इस फोन में यह दोनों काम बहुत तेजी से होते हैं। आईफोन थ्रीजी की कीमत शुरू होती है 31,000 रुपये से और इसको इस साल का सबसे स्टाइलिश गैजेट भी कहा जा सकता है। अब एपल के दूसरे गैजेट की बात करते हैं। एपल का मैकबुक एयर की चाहत भी हर किसी गैजेट प्रेमी को हो सकती है।

13 इंच के मॉनीटर वाले मैकबुक की कीमत 87,900 रुपये (टैक्स अलग से) है। दूसरी पीढ़ी के इस उत्पाद के लुक में तो कोई तब्दीली नहीं की है लेकिन इसमें इन्टेल के सबसे नए पेनरिन-आर्किटेक्चर लो-पावर मोबाइल प्रोसेसर लगाया गया है।

तो आप किस बात की देर कर रहे हैं जब आपको सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर मिल रहा है, बढ़िया ग्राफिक्स, शानदार मेमोरी और लार्जर सॉलिड स्टेट ड्राइव मिल रही है।

काउन का एस 9

एपल आईपोड को जल्द ही तगड़ी चुनौती मिलने वाली है। शानदार लुक और फीचर्स वाला काउन का एस 9 ऐसा करने जा रहा है। काउन के एस 9 पोटर्बल मीडिया प्लेयर में 3.3 इंच एक्टिव-मैट्रिक्स ऑर्गेनिक लाइट एमेटिंग डायोड (एएमओएलईडी) लगा है साथ ही इसमें टच स्क्रीन डिसप्ले भी दिया गया है।

डिजाइन के लिए भी इसको सौ फीसदी अंक दिए जा सकते हैं। काउन सिस्टम्स का नाम डिजिटल मल्टीमीडिया क्षेत्र में जाना पहचाना है। कंपनी ने यह मीडिया प्लेयर अमेरिकी बाजार में उतार दिया है। यह 8 जीबी और 16 जीबी की इंटरनल फ्लैश मैमोरी में उपलब्ध है।

इसकी कीमत तकरीबन 10,000 रुपये से शुरू होती है। जबकि 2 जीबी का एपल आईपॉड 3,200 रुपये में उपलब्ध है। कई चीजें इसको नायाब बना देती हैं। ऑटो पाइवट डिसप्ले के लिए इसमें जी-सेंसर एक्सीलरोमीटर लगाया गया है। इसका बैटरी बैकअप तो एकदम बेजोड़ है।

आप इसमें 11 घंटे तक वीडियो और 55 घंटे तक ऑडियो चला सकते हैं। आखिर में, लेकिन सबसे अहम वह यह कि काउन एस 9 की आवाज के आगे एपल आईफोन की आवाज आपको फीकी लगेगी।

मोटोरॉकर टी 505

भले ही आपने इसे नहीं आजमाया होगा, लेकिन कई लोगों को ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करते हुए तो देखा ही होगा। निश्चित तौर पर यह एक बुरी आदत है और आप मोटोरॉकर टी 505 जैसे भरोसेमंद इन कार स्पीकरफोन का इस्तेमाल कर ऐसी आदत से बच सकते हैं।

यह एक ब्लूटूथ हैडसेट न होकर स्पीकरफोन है। यह किसी भी ब्लूटूथ मोबाइल फोन के साथ जुड़ सकता है और आप हैंड्स फ्री के जरिये भी बात कर सकते हैं। फोन कॉल्स के अलावा भी आप इससे बहुत कुछ कर सकते हैं। केवल 4,000 रुपये में आप इस शानदार गैजेट को खरीद सकते हैं।

वर्तु कोंसेटिलेशन रोकोको कलेक्शन

क्या आप किसी ऐसे गैजेट की तलाश में हैं जो बेहद खास हो। इतना खास कि जल्दी से किसी और के पास नजर ही नहीं आए तो आपकी तलाश वर्तु कोंसेटिलेशन रोकोको कलेक्शन पर आकर खत्म हो सकती है।

इसमें रोकोको दौर की हाथ की कारीगरी की गई है जिसको फ्रांसीसी कारीगरों ने अंजाम दिया है। डिजाइन के साथ-साथ इसमें बेहतरीन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन इतना शानदार है कि बस पूछिए मत।

इसमें रंगीन मैटलिक थ्रेड्स के साथ लैदर बैक एंब्रोयडरी की गई जो फ्लोरल डिजाइन बनाती है। यह सब इस हैंडसेट को बेहद खास बना देता है।

इसको दुनिया भर में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वर्तु कॉनसियर्ज सर्विस जैसे शानदार फीचर्स भी हैं जो केवल एक बटन में आपको दुनिया भर की जानकारी दे देता है। इसकी कीमत है 3.37 लाख रुपये। निश्चित तौर पर इसको 2008 का सबसे एक्सक्लूसिव हैंडसेट कह सकते हैं।

ई बॉक्स

ई बॉक्स डेस्काटॉप बाजार में हलचल पैदा करता दिखाई पड़ रहा है। यह काफी पतला है लेकिन यह काफी लंबा भी है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 220 एमएम गुणा 177 एमएम गुणा 27 एमएम है। यह सीमित रंगों में ही उपलब्ध है।

हालांकि यह एपल के कंप्यूटर की तुलना में कम पावरफुल है। इसमें डुअलकोर प्रोसेसर लगाया गया है लेकिन इसकी कीमत काफी कम है और बिजली खपत के लिहाज से भी यह काफी किफायती है।

लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी है कि इसमें ऑप्टिकल ड्राइव नहीं लगी है जिसके चलते आप इसमें सीडी और डीवीडी नहीं चला सकते। दरअसल, आपको 16,490 रुपये की किफायती कीमत पर एक पूर्ण पर्सनल कंप्यूटर मिल रहा है।

presenting powerful pieces of good architecture
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आईटी

अब IBM करेगी छंटनी, मंदी के बीच 3,900 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

January 26, 2023 2:35 PM IST0
आईटी

मार्जिन में 250 आधार अंक तक का सुधार संभव: LTIMindTree

January 24, 2023 10:34 PM IST0
आईटी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के लिए दिशानिर्देश

January 20, 2023 11:28 PM IST0
आईटी

Google Vs CCI : स्टार्टअप कंपनियों को भाया सीसीआई का फैसला 

January 20, 2023 9:59 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

January 30, 2023 10:13 AM IST0
आज का अखबार

महामारी के बाद अटल पेंशन की मांग में इजाफा

January 29, 2023 11:50 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Budget 2023 Wishlist
  • GDP Growth
  • Share Market Update
  • बजट सत्र 2023 LIVE
  • Adani Share Crash
  • Economic Survey 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई

February 1, 2023 12:00 AM IST

2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा

January 31, 2023 11:59 PM IST

कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय

January 31, 2023 11:58 PM IST

Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा

January 31, 2023 11:58 PM IST

डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक

January 31, 2023 11:54 PM IST

Latest News


  • महंगाई घटने से गांवों में बढ़ेगी कमाई
    by संजीब मुखर्जी
    February 1, 2023
  • 2025 तक स्वास्थ्य पर जीडीपी का 2.5 फीसदी खर्च होगा
    by सोहिनी दास
    January 31, 2023
  • कंपनियों में तेजी से बढ़ा रहा पूंजीगत व्यय
    by देव चटर्जी
    January 31, 2023
  • Budget 2023 : राष्ट्रपति ने सरकार के काम को सराहा
    by आदिति फडणीस
    January 31, 2023
  • डिजिटल सुधार भारत के विकास का मुख्य वाहक
    by सौरभ लेले
    January 31, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59549.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59550
490.08%
निफ्टी59550
490%
सीएनएक्स 50014936
810.55%
रुपया-डॉलर81.51
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.6512.71
Kalyan Jewellers118.0512.32
EID Parry542.6011.81
IIFL Finance514.459.45
Suzlon Energy9.809.38
Asahi India Glas510.108.38
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj. Ambuja Exp257.9012.62
Kalyan Jewellers117.9512.33
EID Parry543.8512.20
Suzlon Energy9.809.50
IIFL Finance513.359.22
Trident34.458.33
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayBudget 2023 WishlistGDP Growth Share Market Updateबजट सत्र 2023 LIVEAdani Share CrashEconomic Survey 2023Rupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us