Skip to content
  बुधवार 7 जून 2023
Trending
June 7, 2023घटने की जगह बढ़ा TCS के आला अफसरों का वेतन, CEO गोपीनाथन को मिला 29.16 करोड़ रुपये का पैकेजJune 7, 2023Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर को लेकर तनाव के बाद सियासी घमासन तेजJune 7, 2023सरकार के दखल से घटे हवाई किराये, दिखी 60 फीसदी तक की गिरावटJune 7, 2023BSNL को मिलेंगे 89,047 करोड़ रुपये, मंत्रिमंडल ने दी इ​क्विटी निवेश के तौर पर 4G/5G स्पेक्ट्रम आवंटन को मंजूरीJune 7, 2023RBI की VRRR नीलामी को बैंकों से मिली सुस्त प्रतिक्रियाJune 7, 2023दो साल बाद सेबी सम​र्थित LPCC पर अमल की तैयारी, जून में हो सकती है शुरुआतJune 7, 2023छह महीने के सर्वोच्च स्तर पर बेंचमार्क सूचकांक, RBI की तरफ से ब्याज दरों में बदलाव न होने की उम्मीदJune 7, 2023Navi Mumbai Airport: अगले साल चालू हो जाएगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इन इलाकों में रहने वालों को होगा फायदाJune 7, 2023मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्याJune 7, 2023IKIO Lighting IPO: दूसरे दिन भी Ikeo Lighting के आईपीओ को शानदार रेस्पोंस, 6.83 गुना हुआ सब्सक्राइब
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  आईटी  अब आई कमरतोड़ महंगाई
आईटी

अब आई कमरतोड़ महंगाई

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता| नई दिल्ली—March 20, 2008 10:16 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

फल, सब्जी, दाल और कुछ विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई दर पर पड़ा है।


आठ मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई दर 0.81 प्रतिशत बढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर 5.92 प्रतिशत पर पहुंच गई। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति पिछले सप्ताह में 5.11 प्रतिशत थी।


 पिछले साल की 6.51 प्रतिशत के उच्च आधार के बावजूद मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी हुई।बढ़ती हुई महंगाई दर मार्च के पहले सप्ताह में दस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसने केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में कटौती की योजना को भी धूमिल कर दिया है। रिजर्व बैंक, आर्थिक विकास को गति देने के लिए ब्याज दरों में कटौती कर सकता था।


आठ मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में महंगाई दर ने मुद्रास्फीति के पिछले सप्ताह के  रिकार्ड 5.11 प्रतिशत को तोड़ दिया है। नई दिल्ली स्थित उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब यह 5.92 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।


भारत ने इस सप्ताह खाद्य तेलों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह जाडे क़ी तिलहन की फसलों के खराब होने को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जिससे अनुमान था कि खाद्य तेलों के की कमी की वजह से कीमतें बढ़ सकती हैं। वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने 17 मार्च को कहा था कि जिंसों के दामों में तेजी से महंगाई से लड़ाई कठिन साबित हो रही है।


यश बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री एस एम राव ने कहा कि प्राथमिक उत्पादों के दामों का मुद्रास्फीति पर मौसमी प्रभाव रहता है। इसमें फल सब्जियां, दूध सहित अन्य चीजें शामिल हैं।तेल की बढ़ती कीमतें और और विनिर्मित वस्तुओं के दाम का प्रभाव भी मुद्रास्फीति को प्रभावित कर रहा है।


भारत में तिलहनी फसलों के खराब होने से उत्पादन में गिरावट आई है। यह पिछले साल के 103 लाख टन से घटकर 96 लाख टन होने का अनुमान है। सरकार ने एक बयान में ये आंकड़े 28 फरवरी को जारी किए थे।  दक्षिण एशिया के देश अपनी मांग को पूरा करने के लिए करीब 50 प्रतिशत आयात पर निर्भर रहते हैं। यहां पर पाम आयल इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है और सोयाबीन तेल अजर्ेंटीना और ब्राजील से आता है। आयात का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों की कीमतें चढ़ी हैं।


वित्तीय मानक


चिदंबरम ने इस सप्ताह कहा था कि सरकार इस बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए खाद्य वस्तुओं पर सब्सिडी बढ़ा सकती है। साथ ही सरकार रिजर्व बैंक से मौद्रिक कदम उठाने को भी कह सकती है। भारत के केंद्रीय बैंक अक्टूबर 2004 से दिसंबर 2006 के बीच ब्याज दरों के बेंचमार्क में 9 बार संशोधन किया था। मुद्रा स्फीति को रोकने के लिए बाजार में पैसे के प्रवाह को रोकने के लिए कई कदम उठाए जाते रहे।


 यस बैंक के राव का कहना है कि महंगाई के दबाव को रोकने के लिए हम उम्मीद करते हैं कि कदम उठाए जाएंगे।रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा का कहना है कि सरकार पाम आयल और सोयाबीन तेल के आयात कर में कमी कर सकती है। इससे स्थानीय आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में स्थिरता आएगी।आधार धातुओं और मिश्रित धातुओं की कीमतों में 6.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।


 टाटा स्टील लिमिटेड और स्टील अथारिटी आफ इंडिया ने भी कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से 5 मार्च से दाम बढ़ा दिए हैं।देश की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी टाटा स्टील ने कीमतों में एकसमान बढ़ोतरी करते हुए 3,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन की बढ़ोतरी की है।


स्टील अथारिटी आफ इंडिया ने धातुओं की कीमतों में 1500 से 2500 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से दामों में बढ़ोतरी की है।साथ ही स्टील की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। चीन सहित एशिया के तमाम बाजारों में मांग बढ़ जाने के कारण स्टील की कीमतें बढ़ गई हैं। विश्लेषक बताते हैं कि यह आर्थिक विकास का परिणाम हैं।

now price hike become as curse
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आईटी

29.16 करोड़ हुई TCS के पूर्व CEO गोपीनाथन की सैलरी, 13.17 फीसदी का हुआ इजाफा

June 7, 2023 2:36 PM IST
आईटी

दक्षता बढ़ाने के लिए बेंच दुरुस्त करें IT कंपनियां: एक्सपर्ट्स

June 6, 2023 11:56 PM IST
आईटी

IT Stocks: आईटी शेयरों के सामने नई मुश्किल, मांग में नरमी के माहौल ने निवेशकों को किया परेशान

June 6, 2023 10:53 PM IST
आईटी

TCS ने निवेशकों को किया मालामाल, बनी सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी

June 6, 2023 10:31 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Global Economy: वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, इस साल वृद्धि दर में बड़ी गिरावट की आशंका

June 6, 2023 9:43 PM IST
आपका पैसा

HRA Claim: माता-पिता के साथ रहने पर भी कर सकते है हाउस रेंट अलाउंस का दावा, आसान शब्दों में जानिए पूरा प्रोसेस

June 6, 2023 5:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BBC Income Tax Case: ब्रिटेन के सरकारी मीडिया ने कबूला, भारत में चुकाया कम टैक्स 

June 6, 2023 5:05 PM IST
आपका पैसा

EPFO Equity Investments: ईपीएफओ की स्टॉक मार्केट में निवेश बढ़ाने की योजना, वित्त मंत्रालय से जल्द ली जायेगी मंजूरी

June 6, 2023 4:37 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावा

June 6, 2023 3:31 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिकी कंपनियों का घटेगा मुनाफा: Morgan Stanley

June 6, 2023 2:27 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Gold-Silver Price
  • Adani Groups Shares
  • Petrol-Diesel Price
  • Odisha Train Accident
  • RBI Repo Rate

सबकी नजर


घटने की जगह बढ़ा TCS के आला अफसरों का वेतन, CEO गोपीनाथन को मिला 29.16 करोड़ रुपये का पैकेज

June 7, 2023 9:29 PM IST

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर को लेकर तनाव के बाद सियासी घमासन तेज

June 7, 2023 9:22 PM IST

सरकार के दखल से घटे हवाई किराये, दिखी 60 फीसदी तक की गिरावट

June 7, 2023 9:13 PM IST

BSNL को मिलेंगे 89,047 करोड़ रुपये, मंत्रिमंडल ने दी इ​क्विटी निवेश के तौर पर 4G/5G स्पेक्ट्रम आवंटन को मंजूरी

June 7, 2023 9:02 PM IST

RBI की VRRR नीलामी को बैंकों से मिली सुस्त प्रतिक्रिया

June 7, 2023 8:51 PM IST

Latest News


  • घटने की जगह बढ़ा TCS के आला अफसरों का वेतन, CEO गोपीनाथन को मिला 29.16 करोड़ रुपये का पैकेजJune 7, 2023
  • Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर को लेकर तनाव के बाद सियासी घमासन तेजJune 7, 2023
  • सरकार के दखल से घटे हवाई किराये, दिखी 60 फीसदी तक की गिरावटJune 7, 2023
  • BSNL को मिलेंगे 89,047 करोड़ रुपये, मंत्रिमंडल ने दी इ​क्विटी निवेश के तौर पर 4G/5G स्पेक्ट्रम आवंटन को मंजूरीJune 7, 2023
  • RBI की VRRR नीलामी को बैंकों से मिली सुस्त प्रतिक्रियाJune 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023Rupee vs DollarGold-Silver PriceAdani Groups SharesPetrol-Diesel PriceOdisha Train AccidentRBI Repo Rate
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us