भारत

Delhi Weather Update: कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम? देखें आज का वेदर अपडेट

विभाग के अनुसार, एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में पिछले 24 घंटों में 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 14, 2024 | 11:58 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

विभाग के अनुसार, एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में पिछले 24 घंटों में 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 97 अंकों के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : July 14, 2024 | 11:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)