भारत

महत्त्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए 125 नई परियोजनाएं

महत्त्वपूर्ण खनिजों का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 29, 2023 | 10:29 PM IST

सरकार ने बुधवार को कहा कि महत्त्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए चालू वित्त वर्ष में 125 नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इस समय देश में महत्त्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की काफी मांग है जिसे आम तौर पर आयात से ही पूरा किया जाता है। महत्त्वपूर्ण खनिजों का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।

खान सचिव वी एल कांत राव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि चालू वित्त वर्ष में हमने महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण के लिए 125 नयी परियोजनाएं शुरू की हैं।’

उन्होंने कहा कि सरकार खनिजों की तलाश करने वाली एजेंसियों को महत्त्वपूर्ण खनिजों की खोज पर 25 प्रतिशत का प्रोत्साहन दे रही है। हाल ही में खनन नियमों में संशोधन करके 24 खनिजों को महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के रूप में अधिसूचित किया गया था। भारत 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 50 फीसदी बिजली उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

First Published : November 29, 2023 | 10:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)