नैशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) ने मंगलवार को 15 साल बॉन्ड के माध्यम से 7.67 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सूत्रों के अनुसार इस इश्युएंस में 500 करोड़ रुपये का बेस साइज और 500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन शामिल था।
बाजार सहभागियों के अनुसार एनएचपीसी ने 8,700 करोड़ रुपये की कुल बोली के मुकाबले 2,000 करोड़ रुपये स्वीकार किए, जो उच्च-गुणवत्ता वाली लंबी अवधि की संपत्तियों के लिए संस्थागत मांग को दर्शाता है। एक 15 साल की असुरक्षित संरचना के लिए इतना मजबूत बोली कवर महत्त्वपूर्ण है और यह उच्च रेटिंग वाले जारीकर्ताओं के लिए वर्तमान में उपलब्ध प्रीमियम की कमी को दर्शाता है।
जारीकर्ता को ऐसी दरें इसलिए मिल पाईं, क्योंकि उसकी वार्षिक उधारी की आवश्यकता अपेक्षाकृत मामूली है। यदि उधार कार्यक्रम काफी बड़ा होता, तो प्राइसिंग संभवतः काफी अधिक होती। एनएचपीसी सरकारी बिजली कंपनी है।