Categories: बैंक

बीमा भरोसा से होगा शिकायतों का समाधान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 5:01 PM IST

बीमा नियामक  शिकायत निवारण को अधिक कुशल बनाने के लिए जल्द ही एक नया शिकायत निवारण तंत्र शुरू करेगा जिसमें ग्राहकों को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा। 

सूत्रों ने कहा कि 2011 में शुरू की गई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीएमएस) को ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के मकसद से उन्नत किया जा रहा है। इसका नाम बदलकर ‘बीमा भरोसा’ रखा जाना है।
सूत्रों के अनुसार भारतीय बीमा नियामकीय एवं विकास प्राधिकरण  का नया पोर्टल ऑनलाइन शिकायतों को दर्ज करने और उन पर नजर रखने का एक जरिया होगा। साथ ही यह बीमा कंपनियों द्वारा शिकायतों के निपटान की निगरानी भी करेगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों के पंजीकरण से लेकर विभिन्न प्रक्रियाओं और शिकायतों के अंतिम समाधान तक सभी सुविधाएं इस पोर्टल पर मौजूद होंगी।

उन्होंने कहा कि पॉलिसीधारक बीमा कंपनियों के खिलाफ अपनी शिकायतों के निवारण के लिए 13 क्षेत्रीय भाषाओं में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

First Published : August 7, 2022 | 6:19 PM IST