Categories: बैंक

अप्रैल से अगस्त के दौरान एनआरआई जमा में कमी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

अप्रैल-अगस्त 2022 के दौरान प्रवासी भारतीय (एनआरआई) द्वारा जमा धन 1.43 अरब डॉलर रह गया है, जो अप्रैल-अगस्त 2021 में 2.44 अरब डॉलर था। अगस्त 2022 के अंत तक बकाया एनआरआई जमा घटकर 134.68 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 141.52 अरब डॉलर था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2022 के 139.02 अरब डॉलर के 139.02 अरब डॉलर की तुलना में भी जुलाई 2022 में यह घटकर 135.39 अरब डॉलर रह गया है।
विदेशी मुद्रा जमा में धन (एफसीएनआर) में भी अगस्त 2021 के 19.33 अरब डॉलर की तुलना में अगस्त 2022 में घटकर 16.01 अरब डॉलर रह गया। एफसीएनआर-बी में जमा मार्च 2022 में 16.91 अरब डॉलर और जुलाई 2022 में 15.87 अरब डॉलर था। बैंकरों ने कहा कि जुलाई 2022 की क्रमिक आधार पर मामूली बढ़ोतरी रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर की सीमा बदलने की वजह से हुआ है, जो एनआरआई जमा से ज्यादा धन आकर्षित करने के लिए किया गया था।

 

First Published : October 17, 2022 | 9:31 PM IST