Sat, सितंबर 19, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,294.96)

-19.63 (-0.03%) ट्रेंड

होम / अर्थव्यवस्था / अंतरराष्ट्रीय / एटम होगा इंटेल का नया माइक्रोप्रोसेसर

एटम होगा इंटेल का नया माइक्रोप्रोसेसर

सेमीकंडक्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी इंटेल कॉर्पोरेशन ने एटम नाम की कम क्षमता का माइक्रोप्रोसेसर तैयार किया है। कंप्यूटर का दिमाग समझे जानेवाले माइक्रोप्रोसेसर की इस श्रेणी का यह नया उत्पाद है।     छोटी सी जेब में…

सेमीकंडक्टर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी इंटेल कॉर्पोरेशन ने एटम नाम की कम क्षमता का माइक्रोप्रोसेसर तैयार किया है। कंप्यूटर का दिमाग समझे जानेवाले माइक्रोप्रोसेसर की इस श्रेणी का यह नया उत्पाद है।
    छोटी सी जेब में समा सकने वाले इंटरनेट कनेक्टेड उपकरण के बाजार को कंपनी बड़े बाजार के तौर पर देखती है। इन उपकरण को आजकल नेटबुक नाम दिया गया हैे। वास्तव में यह कम लागत का पर्सनल कंप्यूटर ही है जिसकी कीमत 10,000 रुपए के आसपास बैठती है। इंटेल के मुताबिक यह प्रोसेसर छोटे उपकरण और ऊर्जा की न्यून खपत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका आकार बहुत ही छोटा है जो 25 वर्ग मिमी का है। यह इंटेल के दूसरे ब्रांड कोर, कोर-2, सेलरॉन और जियॉन की ही एक कड़ी है।
    इस चिप का कूट नाम पहले सिल्वरथॉर्न और डायमंडविले था, जो 45 नैनोमीटर चिप निर्माण तकनीक से बनाया गया है। इसे इस वर्ष के मध्य तक बाजार में लाँच किए जाने की संभावना है। मार्केट रिसर्च फर्म इनसाइट 64 के नैथन ब्रुकवुड के अनुसार यह दोनों ही चिप सस्ते चिप का नमूना है। एटम 1995 में लांच किए गए पेंटियम प्रो के बाद डिजाइन किया हुआ पहला नया प्रोसेसर है। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह विशेष रूप से मोबाइल इंटरनेट को ध्यान में रखते हुए इंटेल सेंट्रीनो एटम प्रोसेसर को तैयार कर रही है। इसका कूट नाम पहले मेनलो रहा है। इंटेल सेंट्रीनो एटम और इंटेल एटम दोनों में ही कम क्षमता की एकीकृत चिप और एक वायरलेस रेडियो है। ये दोनों ही पतले और हल्के हैं। इंटेल के मुख्य बिक्री और विपणन अधिकारी सीन मैलोनी के अनुसार एटम डिजाइन के लिहाज से बड़ा और मौलिक परिवर्तन है। इसमें पर्याप्त क्षमता तो है ही इंटरनेट उपयोग करने के लिहाज से भी काफी असरदार है। हमें पूरा विश्वास है कि यह उद्योग जगत में नया परिवर्तन ला सकेगा।



 

First Published - मार्च 3, 2008 | 8:12 PM IST

Advertisement

Advertisement