14.3 प्रतिशत तक घट सकता है राज्यों का जीडीपी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 7:47 AM IST

कोरोनावायरस महामारी के प्रसार को थामने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्यों के सकल घरेलू उत्पाद में दिख सकता है। इस दौरान आर्थिक गतिविधियों के थमने की वजह से राज्यों के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 14.3 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च की सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि असम, गोवा, गुजरात और सिक्किम जैसे राज्यों में जीएसडीपी की गिरावट दहाई अंक में रह सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 2020- 21 में राज्यों के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में गिरावट रहेगी। यह गिरावट 1.4 प्रतिशत से लेकर 14.3 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है।’ इसमें कहा गया है कि कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा इन पांच राज्यों सकल घरेलू उत्पाद पर लॉकडाउन का सबसे गहरा असर दिख सकता है।

First Published : June 30, 2020 | 12:55 AM IST