अर्थव्यवस्था

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण कुल भंडार में बढ़ोतरी हुई है। यह सप्ताह के दौरान 2.57 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गया है।

Published by
अंजलि कुमारी   
Last Updated- July 27, 2024 | 11:48 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर बढ़कर 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में अब तक के सर्वोच्च स्तर 670.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण कुल भंडार में बढ़ोतरी हुई है। यह सप्ताह के दौरान 2.57 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गया है। इसके पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 666.85 अरब डॉलर था।

सोने का भंडार 1.32 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर हो गया है, जबकि आईएमएफ में रिजर्व की स्थिति बगैर किसी बदलाव के 4.60 अरब डॉलर रही है। एसडीआर में 9.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और 18.20 अरब डॉलर हो गया है।

First Published : July 26, 2024 | 10:41 PM IST