फूड डिलिवरी दिग्गज जोमैटो ने भारत में हर 2 सेकंड पर 2 बिरियानी की डिलिवरी की है। भारतीयों ने इस साल किस तरीके से ऑर्डर किए, इस पर गुरुग्राम की फर्म ने सालाना रिपोर्ट तैयार कराई है, जिससे यह जानकारी मिलती है। हालांकि जोमैटो ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस साल कुल कितनी बिरियानी की डिलिवरी की गई है, लेकिन कंपनी ने कहा कि डोसा देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑर्डर की जाने वाली डिश है, जिसके 88 लाख से ज्यादा ऑर्डर हुए हैं।
इस साल अक्टूबर में हुए भारत पाकिस्तान के टी20 क्रिकेट मैच के दौरान 10,62,710 लोगों ने खाने का ऑर्डर किया। जोमैटो की रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद के ग्राहकों ने भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर जोमैटो प्लेटफॉर्म पर किए हैं। जोमैटो रिपोर्ट में कहा गया है कि श्वेता नाम की आईडी से एक दिन में सबसे ज्यादा 12 ऑर्डर आइसक्रीमों के लिए किए। वहीं दिल्ली के तुषार नाम के व्यक्ति ने 389 पिज्जा के ऑर्डर किए। एक ग्राहक हनी कतियाल ने डिलिवरी पार्टनर को 1,250 ऑर्डर दिए हैं। प्रीति ने सबसे ज्यादा 1,907 ऑर्डर दिए।
पनीर बटर मसाला और बटर नॉन जैसी डिशेज के ऑर्डर साथ साथ किए गए, जिनके 2021 के दौरान 11 लाख ऑर्डर हुए हैं। साथ ही 3,157,424 ग्राहकों ने वडा पाव, 7,297,152 ग्राहकों ने समोसा पसंद दिया, वहीं जोमैैटो प्लेटफॉर्म पर 10,66,095 लोगों ने मोमोज पसंद किया। 2,00,000 से ज्यादा ग्राहकों ने जोमैटो ऐप के माध्यम से चीज डिप्स ऑर्डर किए।
प्रतिस्पर्धी कंपनी स्विगी ने हाल ही में कहा था कि इस साल भारतीयों ने प्रति मिनट 115 बिरियानी और न्यूजीलैंड की आबादी के बराबर समोसा का ऑर्डर किया है।
स्टेटईस्टिक्स की रिपोर्ट में पाया गया कि स्विगी पर खाने के लाखों ऑर्डर आए हैं। बिरियानी शीर्ष पर रही है, जिसके इस साल 5.5 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं, जबकि 2020 में 3.5 करोड़ ऑर्डर मिले थे। समोसा इस साल सबसे पसंदीदा स्नैक्स में शामिल रहा, जिसके करीब 50 लाख ऑर्डर मिले। 21 लाख ऑर्डर के साथ पाव भाजी दूसरा सबसे पसंदीदा स्नैक्स रहा। वहीं 21 लाख लोगों ने स्विगी पर गुलाबजामुन के ऑर्डर किए, जो सबसे ज्यादा ऑर्डर वाली मिठाई है। 12.7 लाख ऑर्डर के साथ रसमलाई दूसरे स्थान पर रही।
