Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
June 1, 2023तेजी के बीच छोटी योजनाएं लाने पर जोर दे रहे हैं फंड हाउसJune 1, 2023FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लोJune 1, 2023कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयरJune 1, 2023गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावटJune 1, 202310,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंगJune 1, 2023THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में कोयम्बटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में पहला स्थानJune 1, 2023Wrestlers Protest: खाप पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बताया आगे का प्लानJune 1, 2023क्या 2000 Rupee Note जमा करने पर देना पड़ेगा Income Tax ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की रायJune 1, 2023टाटा मोटर्स की बिक्री में आई 2 फीसदी की कमी, मई में बिके 74,973 वाहनJune 1, 2023भारत में मोटो जीपी का सबसे सस्ता टिकट 800 रूपये का
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  ‘भारत में विकास के लिए हमें दिख रहा बड़ा अवसर’
कंपनियां

‘भारत में विकास के लिए हमें दिख रहा बड़ा अवसर’

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—March 29, 2022 11:45 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

बीएस बातचीत
इस साल हुराकन के दो संस्करणों और उरस के नए संस्करण के बाद इटली की सुपर-स्पोर्ट्स कार विनिर्माता ऑटोमोबिली लैम्बोर्गिनी वर्ष 2023 से शुद्ध आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) मॉडलों से दूरी बनाएगी। लैम्बोर्गिनी के लिए वर्ष 2021 भारत और वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड वर्ष रहा। कंपनी के वैश्विक अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) स्टीफन विंकेलमैनन ने शैली सेठ मोहिले को बताया कि भारत सहित हर बाजार में उत्पादन की तुलना में मांग बहुत अधिक है। संपादित अंश :

भारत और वैश्विक स्तर पर वर्ष 2021 लेम्बोर्गिनी के लिए एक रिकॉर्ड वर्ष रहा। इसका श्रेय आप किसे देते हैं? वर्ष 2022 कैसा दिख रहा है?
ऐसा न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में हमारे ब्रांड की सुदृढ़ता और छवि की वजह से है। भारतीय बाजार में हम जो बात देख सकते हैं, वह यह है कि हमारे पास दूसरी पीढ़ी के अधिकाधिक अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ वाले ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। अन्य देशों के मुकाबले यहां की औसत आयु कम है। वर्ष 2022 के मामले में हम सही राह पर हैं, जितना हम उत्पादन कर सकते हैं, उससे ज्यादा बेच रहे हैं। लेकिन कोई भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल बात है, क्योंकि यूरोप में हम युद्ध के बीच में हैं और आपूर्ति शृंखला तथा आने वाले आर्थिक परिवर्तनों के लिहाज से भी हम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए मैं भविष्यवाणी नहीं करना चाहता हूं। हालात साफ नहीं है और हमें इस बात का इंतजार करना होगा कि अगले कुछ सप्ताहों और महीनों में क्या होने वाला है।

आपकी कुल बिक्री मेंं तुलनात्मक रूप से कम मात्रात्मक हिस्सेदारी के मद्देनजर बाजार के रूप में भारत कितना महत्त्वपूर्ण रहेगा?
हमारे लिए बाजार का आकार सर्वोपरि नहीं है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि हमने बहुत सारे बाजारों में काफी कम संख्या के साथ शुरुआत की थी और फिर साल-दर-साल हमारा जबरदस्त विकास रहा। मुझे लगता है कि भारत में विकास का एक बड़ा अवसर है, क्योंकि यहां बहुत समृद्धि है और हम देखेंगे कि यह किस तरह विकसित हो रहा है। प्रतिशत के लिहाज से पिछले साल इस बाजार में हमारा सबसे ज्यादा विकास रहा – 86 प्रतिशत। हमारे पास तीन डीलर हैं – नई दिल्ली, बेंगलूरु और मुंबई में एक-एक। मुझे लगता है कि हम काफी कुछ कर सकते हैं। हम बिक्री के लिहाज से कभी भी आक्रामक नहीं होंगे।

लैम्बोर्गिनी आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) से हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक की ओर बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। भारत जैसे उभरते बाजार किस कदर तैयार हैं, जहां नीति शुद्ध ईवी के पक्ष में हो?
हमारा पहला कदम हाइब्रिडाइजेशन है, क्योंकि हमारा जैसा ब्रांड बहुत भावुक होता है और हमें यह बात सुनिश्चित करनी होगी कि हम जो भी कदम उठाएं, वह सही हो और सफल हो। हमें ग्राहकों की उच्च स्तर की अपेक्षाओं और कानूनी जरूरतों को कायम रखने के बीच संतुलन बनाना होगा।

भारत में ब्रांड को प्रतीक्षा अवधि और ऑर्डर बुक की क्या संभावना नजर आ रही है? इसकी अन्य ब्रांडों के साथ तुलना किस प्रकार की है?
सभी बाजारों में हमारा प्रतीक्षा का समय औसतन एक साल का है। भारत में भी हम ब्रांड के आकर्षण के लिहाज से शीर्ष पर हैं। इसलिए हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में नई कार के लिए हमारा प्रतीक्षा समय कुछ अधिक है, क्योंकि मांग काफी ज्यादा है।

क्या आप हमें वैश्विक स्तर पर और भारत में संपूर्ण सुपर-लक्जरी कार बाजार के संबंध में कोई दृष्टिकोण प्रदान कर सकते हैं?
अन्य खंडों की तुलना में यह अधिक मांग द्वारा संचालित बाजार है। यह बात सुपर-स्पोर्ट्स कार खंड के साथ-साथ महंगी एसयूवी खंड के मामले में भी सही है।

आईसीई मॉडलइटलीभारतलैम्बोर्गिनीस्टीफन विंकेलमैननहुराकन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

टाटा मोटर्स की बिक्री में आई 2 फीसदी की कमी, मई में बिके 74,973 वाहन

June 1, 2023 6:34 PM IST
कंपनियां

Magicpin ने 12 महीने में जोड़े 10 हजार से ज्यादा फैशन स्टोर, Amazon और Myntra को देगी टक्कर

June 1, 2023 5:41 PM IST
कंपनियां

FAME II सब्सिडी का दिखने लगा EV पर असर, TVS ने 17,000-20,000 रुपये तक बढ़ाए IQube के दाम

June 1, 2023 4:43 PM IST
कंपनियां

दिल्ली HC ने स्पाइसजेट को सन ग्रुप के कलानिधि मारन को 380 करोड़ रुपये देने का दिया आदेश

June 1, 2023 4:16 PM IST
आपका पैसा

आयकर विभाग ने SFT रिटर्न दाखिल करने के लिए कुछ और दिन का समय दिया

June 1, 2023 11:45 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

June 1, 2023 10:23 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Debt Ceiling Bill: US में टला लोन डिफॉल्ट का खतरा, कांग्रेस ने डेट सीलिंग बिल को दी मंजूरी

June 1, 2023 9:29 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीन के दूरसंचार वेंडरों को इजाजत नहीं, भारतीय बाजार से रहना होगा दूर

May 31, 2023 10:51 PM IST
अन्य समाचार

जेम्स ऐंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का MSME सदस्यता बढ़ाने पर जोर

May 31, 2023 9:11 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया का सैटेलाइट लॉन्च हुआ फेल, द. कोरिया और जापान की चिंता बढ़ी

May 31, 2023 7:30 PM IST

Trending Topics


  • Apple India Store Sales
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • LPG Price
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Elon Musk
  • Adani Group
  • IKIO Lighting IPO

सबकी नजर


तेजी के बीच छोटी योजनाएं लाने पर जोर दे रहे हैं फंड हाउस

June 1, 2023 9:00 PM IST

FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लो

June 1, 2023 8:56 PM IST

कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयर

June 1, 2023 8:50 PM IST

गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावट

June 1, 2023 8:32 PM IST

10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग

June 1, 2023 8:14 PM IST

Latest News


  • तेजी के बीच छोटी योजनाएं लाने पर जोर दे रहे हैं फंड हाउसJune 1, 2023
  • FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लोJune 1, 2023
  • कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयरJune 1, 2023
  • गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावटJune 1, 2023
  • 10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंगJune 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Apple India Store SalesStock Market TodayStocks to Watch TodayLPG PriceUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceElon MuskAdani GroupIKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us