वालमॉर्ट, फ्लिपकार्ट ने किया निंजाकार्ट में अतिरिक्त निवेश

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 10:48 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट समूह ने निंजाकार्ट में नया निवेश किया है। निंजाकार्ट आपूर्ति शृंखला की एक तकनीकी कंपनी है। इससे पहले वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट समूह ने इसमें दिसंबर 2019 में निवेश किया था। कंपनियों ने निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया है लेकिन पता चला है कि इन दोनों कंपनियों ने निंजाकार्ट में करीब 3 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
इस निवेश के साथ वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं और खुदरा कारोबारियों को उच्च गुणवत्ता वाले ताजे उत्पाद की पहुंच सुनिश्चित करने पर हमारा ध्यान लगातार बना हुआ है तो दूसरी तरफ तकनीक के सतत उपयोग से किसानों के लिए आर्थिक मौके तैयार किए जा रहे हैं।

First Published : October 13, 2020 | 1:51 AM IST