स्वीडन की कंपनी को खरीदेगी वोडाफोन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:03 AM IST

ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने कहा कि वह स्वीडन की कंपनी वेफाइंडर सिस्टम्स एबी को लगभग तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदेगी।
वोडाफोन ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि यह सौदा पूरी तरह नकदी होगा। वेफाइंडर मोबाइल लोकेशन आधारित सेवाएं और उत्पाद उपलब्ध कराती है।
यह अधिग्रहण वोडाफोन यूरोप करेगी। वेफाइंडर के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से सिफारिश की है कि उसके सभी शेयरधारक वोडाफोन यूरोप की पेशकश स्वीकार करेंगे।

First Published : December 9, 2008 | 4:40 PM IST